खेसारी लाल संग आकांक्षा पुरी का भर-भरकर रोमांस, बर्थडे पर एक्ट्रेस ने शेयर कर दी रोमांटिक कोजी तस्वीरें
खेसारी लाल यादव आज यानी 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. फैंस और सेलेब्स की तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की खास बधाई. आकांक्षा ने खेसारी के साथ अपनी कुछ बेहद रोमांटिक और कोजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज यानी 15 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. फैंस और सेलेब्स की तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की खास बधाई. आकांक्षा ने खेसारी के साथ अपनी कुछ बेहद रोमांटिक और कोजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल होते ही हंगामा मचा दिया है.
आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं. एक फोटो में आकांक्षा खेसारी के गले लगी हुई हैं, तो दूसरी में दोनों इंटीमेट पोज में दिख रहे हैं. कैप्शन में आकांक्षा ने लिखा, "आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं खेसारी जी. भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, खुश रखें और आपकी हर आकांक्षा पूरी हो. आप ऐसे ही लोगों के दिलों पर राज करते रहें."
उन्होंने खेसारी को "मोस्ट हैंडसम, मोस्ट एनर्जेटिक, मोस्ट टैलेंटेड और फिटेस्ट मैन" भी कहा और ढेर सारे लव इमोजी जोड़े. ये तस्वीरें जैसे ही शेयर हुईं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं – कोई कह रहा है "क्या चल रहा है दोनों के बीच?", तो कोई "इतना प्यार सही नहीं लग रहा". कुछ लोग इसे दोस्ती का मजेदार अंदाज बता रहे हैं, जबकि कई अफेयर की अफवाहें उड़ा रहे हैं.
खेसारी और आकांक्षा की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में हिट रही है, जैसे हाल की फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया. इससे पहले भी दोनों की जिम वाली एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वे साथ एक्सरसाइज करते नजर आए थे. उस वीडियो पर भी काफी चर्चा हुई थी. दोनों ने कई बार कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और प्रोफेशनल पार्टनर हैं. लेकिन ऐसी रोमांटिक पोस्ट्स से फैंस का उत्साह और अफवाहें दोनों बढ़ जाती हैं.
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े नाम हैं. गरीबी से उठकर उन्होंने मेहनत से लाखों दिल जीते हैं. उनके गाने और फिल्में हमेशा ट्रेंड करती हैं. आज उनके जन्मदिन पर आकांक्षा की ये बधाई सबसे ज्यादा वायरल हो रही है. फैंस को देखना होगा कि क्या ये सिर्फ दोस्ती है या कुछ और. फिलहाल ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं.