'ये मेरी GF है...', पति गौरव खन्ना को छोड़ दुबई की इस हसीना के प्यार में पड़ीं आकांक्षा चमोला! बायसेक्सुअल होने का किया था खुलासा

लॉकअप शो के हालिया एपिसोड में गौरव अपनी पत्नी आकांक्षा से मिलने पहुंचे. गेम में उन्हें सपोर्ट करने आए गौरव की मुलाकात काफी इमोशनल रही. गौरव ने आकांक्षा से कहा कि उनके खुलासों की वजह से वो खुद को हेल्पलेस महसूस कर रहे हैं. बाहर लोग उनसे लगातार सवाल पूछ रहे हैं. गौरव ने मजाक में कहा कि आकांक्षा ने उनकी 'बैंड बजा दी' है.

X
Antima Pal

Akanksha Chamola Bisexuality: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों सुपरस्टार गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बनी हुई है. उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला से 9 साल की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है. एक समय जहां फैंस इस कपल को परफेक्ट आइडल कपल मानते थे, वहीं अब दोनों के बीच बच्चे को लेकर मतभेद ने रिश्ते में दरार डाल दी है.

गौरव खन्ना को छोड़ पामेला सेरेना के प्यार में पड़ीं आकांक्षा चमोला!

गौरव खन्ना बच्चा चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं. इस मुद्दे ने दोनों के बीच काफी तनाव पैदा कर दिया. तलाक की प्रक्रिया के बीच आकांक्षा ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने खुद को बायसेक्सुअल बताया है.

बायसेक्सुअल होने का किया था खुलासा

लॉकअप शो के हालिया एपिसोड में गौरव अपनी पत्नी आकांक्षा से मिलने पहुंचे. गेम में उन्हें सपोर्ट करने आए गौरव की मुलाकात काफी इमोशनल रही. गौरव ने आकांक्षा से कहा कि उनके खुलासों की वजह से वो खुद को हेल्पलेस महसूस कर रहे हैं. बाहर लोग उनसे लगातार सवाल पूछ रहे हैं. गौरव ने मजाक में कहा कि आकांक्षा ने उनकी 'बैंड बजा दी' है.


'ये पैम मेरी गर्लफ्रेंड है...'

मुलाकात के दौरान आकांक्षा ने गौरव को अपनी गर्लफ्रेंड पामेला सेरेना से भी इंट्रोड्यूस कराया. आकांक्षा ने हंसते हुए कहा- 'ये पैम मेरी गर्लफ्रेंड है, मैंने पहले से ही गर्लफ्रेंड बना ली है.' यह सुनकर गौरव हैरान रह गए. उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- 'मैंने तेरा एपिसोड देख लिया, तू ऐसे बोलती है, बाहर मुझसे लोग पूछते हैं.'

शो में आकांक्षा और पामेला के बीच की दोस्ती काफी प्यारी नजर आ रही है. कभी आकांक्षा पामेला से लव बाइट मांगती नजर आती हैं तो कभी पामेला मस्ती में आकांक्षा को लिप किस कर देती हैं. दोनों के बीच की यह केमिस्ट्री फैंस को काफी एंटरटेन कर रही है. दूसरी तरफ गौरव खन्ना ने फराह खान से बातचीत में खुलासा किया कि वे शादी से पहले ही आकांक्षा के बायसेक्सुअल होने के बारे में जानते थे. फिर भी उन्होंने शादी का फैसला लिया था.  यह पूरा मामला टीवी जगत में तहलका मचा रहा है.