'मुझे महिलाएं पसंद हैं...', तो इस वजह से हुआ है आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना का तलाक? खुद किया कंफर्म!
टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने एक रियलिटी शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि शादी से पहले कुछ महिलाओं के साथ उनके रिश्ते रहे थे और उन्होंने खुद को उभयलिंगी बताया.
टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. पहले उन्होंने अपने पति और अभिनेता गौरव खन्ना से अलग होने और तलाक की बात साझा की थी. अब उन्होंने एक और ऐसा खुलासा किया है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. एक रियलिटी शो के दौरान आकांक्षा ने स्वीकार किया कि वह उभयलिंगी हैं और शादी से पहले कुछ महिलाओं के साथ उनके रिश्ते रहे थे. उनके इस बयान के बाद शो का माहौल भावुक हो गया. शो के होस्ट और अन्य प्रतिभागियों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया.
शादी से पहले महिलाओं के साथ रहे रिश्ते
शो के दौरान जब आकांक्षा से उनके एक पुराने राज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना झिझक अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि शादी से पहले उनके कुछ महिलाओं के साथ रिश्ते रहे थे. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे रिश्ते बहुत ज्यादा अंतरंग नहीं थे, लेकिन वह महिलाओं की ओर आकर्षित होती थीं और उनके साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करती थीं. आकांक्षा ने कहा कि उन्हें महिलाओं का साथ हमेशा सुरक्षित और सहज महसूस कराता है. उनके अनुसार बचपन से ही उन्हें महिलाओं के बीच अपनापन और सुकून मिला और यही वजह रही कि वह उनके प्रति आकर्षित महसूस करती थीं.
महिलाओं को बताया अपना सुरक्षित स्थान
आकांक्षा ने बातचीत के दौरान कहा कि उनके लिए महिलाएं हमेशा एक सुरक्षित स्थान रही हैं. उनका मानना है कि समाज काफी हद तक पुरुष प्रधान है और ऐसे माहौल में उन्हें महिलाओं के साथ ज्यादा सहजता महसूस होती है. उन्होंने कहा कि उन्हें स्त्री ऊर्जा पसंद है और वह उसी माहौल में खुद को बेहतर महसूस करती हैं. उनके मुताबिक महिलाओं के साथ दोस्ती या अपनापन हमेशा उन्हें भावनात्मक मजबूती देता है.
Also Read
आकांक्षा ने यह भी कहा कि अक्सर समाज में यह धारणा बनाई जाती है कि दो महिलाएं कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं और उनके बीच हमेशा ईर्ष्या या प्रतिस्पर्धा रहती है. लेकिन उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा है. उन्होंने कहा कि उनके लिए हर महिला सम्मान और स्नेह की हकदार है. उन्होंने यह भी कहा कि लोग रिश्तों को अलग अलग नाम देते हैं, लेकिन उनके लिए यह सिर्फ सच्चा अपनापन और प्यार है.
शो में भावुक हुईं आकांक्षा
अपने निजी जीवन से जुड़े इस खुलासे के बाद आकांक्षा काफी भावुक नजर आईं. शो की होस्ट फराह खान ने उन्हें गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनकी ईमानदारी की सराहना की. इस दौरान आकांक्षा की आंखें भी नम हो गईं. उन्होंने कहा कि उन्हें अब ऐसा लगने लगा है कि शो में आना शायद उनकी गलती थी क्योंकि पहले दिन से ही उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं.