Tamil Nadu Assembly Election 2026

तानाजी के बाद फिर साथ काम करेंगे अजय देवगन और ओम राउत? एक्टर की टीम ने कंफर्म की खबरें!

अजय देवगन और आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत के फिर साथ काम करने की खबरों को एक्टर की टीम ने खुलकर बात की है. सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर अब विराम लग गया है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और आदिपुरुष डायरेक्टर ओम राउत एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. कहा जा रहा था कि दोनों एक नई वॉरियर फिल्म पर काम करेंगे, जो तानाजी की तरह ही ऐतिहासिक होगी. लेकिन अब इन खबरों पर खुद अजय देवगन की टीम ने बड़ा बयान दिया है.

अजय देवगन की टीम और देवगन फिल्म्स ने साफ कर दिया है कि ओम राउत के साथ किसी नई फिल्म को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है. टीम ने इन खबरों को बेबुनियाद और पूरी तरह से गलत बताया. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों फिलहाल अपने अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और किसी नए सहयोग की कोई योजना नहीं है.

तानाजी के बाद बढ़ी थीं उम्मीदें

तानाजी: द अनसंग वॉरियर की बड़ी सफलता के बाद फैंस को उम्मीद थी कि अजय देवगन और ओम राउत की जोड़ी फिर से धमाल मचाएगी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई. इसी वजह से जब नई फिल्म की खबर आई, तो फैंस काफी उत्साहित हो गए थे.

मीडिया से की खास अपील

अजय देवगन की टीम ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें. उन्होंने कहा कि आधिकारिक जानकारी के लिए सीधे उनसे संपर्क किया जाए, ताकि गलत खबरें फैलने से रोका जा सके.

हाल ही में 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाने वाले अजय देवगन ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट की. उन्होंने मर्सिडीज बेंज वी क्लास खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस कार को खरीदने वाले वह भारत के तीसरे सेलिब्रिटी हैं. भले ही ओम राउत के साथ फिल्म की खबर गलत निकली हो, लेकिन अजय देवगन के फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनकी फिल्मों का रिकॉर्ड बताता है कि वह हर बार कुछ नया और दमदार लेकर आते हैं.