IPL 2026

रणबीर कपूर नहीं रणवीर सिंह होते तो कैसी दिखती रामायण? AI ने दिखाया नए 'राम' का लुक, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

रामायण के टीजर के बाद अब सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड छा गया है. AI से बनाई गई तस्वीरों में रणवीर सिंह को भगवान राम के रूप में दिखाया गया, जिसे देखकर फैंस ने उन्हें इस रोल के लिए बेहतर विकल्प बताया.

X
Babli Rautela

मुंबई: रामायण के टीजर के बाद जहां रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में लेकर बहस चल रही थी, वहीं अब AI ने इस चर्चा को एक नया मोड़ दे दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस ने AI की मदद से रणवीर सिंह की भगवान राम के रूप में तस्वीरें तैयार कीं, जो तेजी से वायरल हो गईं. इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर एक नई डिबेट शुरू कर दी है कि क्या रणवीर इस रोल के लिए बेहतर होते.

AI से बनी तस्वीरों में रणवीर सिंह का लुक बेहद शांत, तेजस्वी और प्रभावशाली नजर आया है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि उनका चेहरा और व्यक्तित्व भगवान राम के किरदार के लिए ज्यादा फिट बैठता है. कुछ फैंस ने तो यहां तक कहा कि रणवीर इस रोल को और ज्यादा गहराई और ऊर्जा के साथ निभा सकते थे.

सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

AI इमेज वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा कि रणवीर इस किरदार को बहुत शानदार तरीके से निभाते.

रणबीर कपूर को लेकर जारी है बहस

जहां एक तरफ रणवीर सिंह की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर को लेकर बहस अभी भी जारी है. कुछ लोगों का मानना है कि उनकी पिछली फिल्म एनिमल में निभाया गया किरदार काफी अलग था, जिससे उनकी इमेज भगवान राम के रोल से मेल नहीं खाती. हालांकि कई फैंस यह भी मानते हैं कि रणबीर एक बेहतरीन एक्टर हैं और वह अपने अभिनय से इस रोल को पूरी तरह न्याय दे सकते हैं.

रामायण से जुड़े एक इवेंट के दौरान एक मजेदार घटना भी सामने आई. एक फैन ने गलती से रणबीर कपूर को उनकी फिल्म नहीं बल्कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के लिए बधाई दे दी. इस पर रणबीर पहले थोड़ा चौंके और फिर हंस पड़े. यह घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.