menu-icon
India Daily

मुझे निशाना बनाया गया... 'Arjun Reddy' की मशहूर एक्ट्रेस के AI से बनाए गए अश्लील डीपफेक वीडियो

शालिनी पांडे के नाम से कुछ अश्लील AI वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
मुझे निशाना बनाया गया... 'Arjun Reddy' की मशहूर एक्ट्रेस के AI से बनाए गए अश्लील डीपफेक वीडियो
Courtesy: X

Shalini Pandey Deepfake Video: शालिनी पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, AI से बनाए गए फेक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने साफ किया कि वायरल वीडियो में वह नहीं हैं. उन्होंने टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए लोगों से ऐसे कंटेंट की रिपोर्ट करने की अपील की.

AI वीडियो को लेकर शालिनी पांडे ने जताई चिंता

शालिनी ने बताया कि उनका एक फर्जी वीडियो ऑनलाइन तेजी से फैलाया जा रहा है. उन्होंने इसे पूरी तरह नकली बताया और कहा कि इसमें उनका चेहरा AI के जरिए इस्तेमाल किया गया है. एक्ट्रेस ने महिलाओं को इस तरह निशाना बनाए जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने लोगों से वीडियो को आगे शेयर, फॉरवर्ड या डाउनलोड नहीं करने और तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फेक कंटेंट

एक्ट्रेस ने कहा कि तकनीक का ऐसा गलत इस्तेमाल सामान्य नहीं माना जाना चाहिए. उनका कहना है कि ऐसे वीडियो लोगों की परेशानी बढ़ाते हैं और उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं. शालिनी ने लोगों से जिम्मेदारी दिखाने की अपील करते हुए कहा कि वीडियो को फैलाने के बजाय उसे रोकने में मदद करनी चाहिए.

अर्जुन रेड्डी से मिली पहचान

शालिनी पांडे को विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘Arjun Reddy’ से बड़ी पहचान मिली थी. फिल्म में उन्होंने प्रीति का किरदार निभाया था. बाद में इसका हिंदी रीमेक ‘Kabir Singh’ बना. शालिनी ने रणवीर सिंह के साथ ‘Jayeshbhai Jordaar’ से बॉलीवुड में कदम रखा. उनकी पिछली फिल्म ‘Rahu Ketu’ थी.