'सैयारा' के बाद अहान पांडे फिर टीम अप करेंगे मोहित सूरी के साथ! YRF की नई रोमांटिक कॉमेडी में आएंगे नजर
दिलचस्प बात यह है कि मोहित सूरी ने मूल रूप से इस कहानी को एक बड़े एक्टर के लिए लिखा था. स्क्रिप्ट में उम्र में बड़े लड़के और छोटी लड़की की लव स्टोरी थी. लेकिन जब वो एक्टर के साथ बात नहीं बनी, तो यश राज के चीफ आदित्य चोपड़ा ने सुझाव दिया कि इस रोमांटिक कॉमेडी को अहान पांडे के साथ बनाया जाए.
मुंबई: बॉलीवुड के नए सितारे अहान पांडे की सफलता का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. उनकी डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस रोमांटिक ड्रामा ने न सिर्फ अहान को स्टार बना दिया, बल्कि उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की भी खूब तारीफ हुई.
'सैयारा' के बाद अहान पांडे फिर टीम अप करेंगे मोहित सूरी के साथ!
अब खबर आ रही है कि 'सैयारा' की सफलता के बाद अहान एक बार फिर मोहित सूरी के साथ हाथ मिलाने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे की तीसरी फिल्म मोहित सूरी के निर्देशन में बनेगी. यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जिसे यश राज फिल्म्स ही प्रोड्यूस कर रही है.
दिलचस्प बात यह है कि मोहित सूरी ने मूल रूप से इस कहानी को एक बड़े एक्टर के लिए लिखा था. स्क्रिप्ट में उम्र में बड़े लड़के और छोटी लड़की की लव स्टोरी थी. लेकिन जब वो एक्टर के साथ बात नहीं बनी, तो यश राज के चीफ आदित्य चोपड़ा ने सुझाव दिया कि इस रोमांटिक कॉमेडी को अहान पांडे के साथ बनाया जाए.
मोहित सूरी और अहान की यह जोड़ी फिर से दर्शकों को मनोरंजन देने वाली है. 'सैयारा' में दोनों ने गंभीर रोमांटिक ड्रामा किया था, जबकि इस नई फिल्म में अहान को हल्के-फुल्के, मजेदार अंदाज में देखने को मिलेगा. फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.
फिलहाल अहान अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह फिल्म अली अब्बास जफर निर्देशित है, जिसमें शरवरी उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं. यह एक गैंगस्टर-रोमांटिक ड्रामा बताई जा रही है. कुछ दिन पहले ही अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी. दर्शक इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
अहान पांडे का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है. महज एक फिल्म में डेब्यू करने के बाद उन्हें YRF जैसी बड़ी बैनर कंपनी का भरोसा मिल गया है. अगर 'सैयारा' की सफलता को देखें तो उनकी नई फिल्मों पर भी दर्शकों की नजर टिकी हुई है. मोहित सूरी के साथ यह तीसरा प्रोजेक्ट आहान को और मजबूत जगह दिला सकता है.