IPL 2026

सिनेमाघरों में आने के बाद OTT पर कब आएगी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला'? सामने आई डिटेल्स

'भूत बंगला' अब सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. थिएटर रिलीज के बाद फैंस अब इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर ओटीटी पर उपलब्ध होगी. अच्छी खबर यह है कि 'भूत बंगला' की डिजिटल रिलीज की जानकारी सामने आ गई है. 

x
Antima Pal

मुंबई: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' अब सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है. थिएटर रिलीज के बाद फैंस अब इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर ओटीटी पर उपलब्ध होगी. अच्छी खबर यह है कि 'भूत बंगला' की डिजिटल रिलीज की जानकारी सामने आ गई है. 

इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म

फिल्म थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स इस फिल्म का आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर है. ओटीटी रिलीज की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. फिल्म की निर्माताओं और नेटफ्लिक्स की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि बॉलीवुड में कोई भी बड़ी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के एक से डेढ़ महीने बाद ही ओटीटी पर आती है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 'भूत बंगला' जून के अंत या जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है.

अक्षय कुमार के अलावा ये स्टारकास्ट आई नजर

फिल्म की थिएटर रिलीज को अच्छी शुरुआत मिली है. दर्शक हॉरर और कॉमेडी के इस अनोखे मिक्स को काफी पसंद कर रहे हैं. प्रियदर्शन की डायरेक्‍शन अक्षय कुमार का कॉमिक टाइमिंग और पूरा स्टार कास्ट दर्शकों को थिएटर में खूब बांधे हुए है. 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. 

फिल्म एक पुराने बंगले की कहानी है, जहां अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं और इन घटनाओं से जुड़े मजेदार किस्से दर्शकों को हंसाते भी हैं और डराते भी हैं. फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि थिएटर के बाद फिल्म को घर बैठे देख सकें. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म पूरे देश और दुनिया भर के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी. अभी तक नेटफ्लिक्स या फिल्म की टीम ने कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. जैसे ही रिलीज डेट की घोषणा होगी, इसे सबसे पहले बताया जाएगा. अक्षय कुमार की यह फिल्म उनके करियर की एक और रोचक फिल्म साबित हो रही है.