'सनशाइन आ गई हैं हमारी जिंदगी रोशन करने...', पिता बने आदित्य सील, पत्नी अनुष्का रंजन ने जुड़वां बेटियों को दिया जन्म

आदित्य सील ने अपनी बेटियों के लिए एक खास नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने उन्हें 'सनशाइन' कहा जो उनकी जिंदगी रोशन करने आई हैं. आदित्य और अनुष्का ने मई में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. दोनों ने आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए पेरेंट बनने का सफर तय किया.

X
Antima Pal

Anushka Ranjan-Aditya Seal: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य सील और उनकी पत्नी अनुष्का रंजन ने पेरेंटहुड का सुख लूटा लिया है. कपल ने 23 अगस्त को जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है. दोनों ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर प्यारे इलस्ट्रेटेड पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया.

'सनशाइन आ गई हैं हमारी जिंदगी रोशन करने...'

पोस्ट में दो छोटी बच्चियों की तस्वीर थी, जिन्हें फूलों, तितलियों, पक्षियों और पेस्टल कलर के गार्डन से घेरा गया था. कार्ड पर लिखा था- 'हम बहुत एक्साइटेड हैं यह खबर शेयर करते हुए! हमारे दिल खुशी से भर गए हैं जब हम अपनी बेटियों वीरा रंजन सील और माही रंजन सील का स्वागत कर रहे हैं. जन्म तिथि 23.08.2026. अनुष्का और आदित्य.'


कपल ने बेटियों के नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील रखे हैं. आदित्य सील ने अपनी बेटियों के लिए एक खास नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने उन्हें 'सनशाइन' कहा जो उनकी जिंदगी रोशन करने आई हैं. आदित्य और अनुष्का ने मई में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. दोनों ने आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए पेरेंट बनने का सफर तय किया. अनुष्का ने पहले बताया था कि इस पूरे सफर में उन्होंने करीब 150 इंजेक्शन लिए. यह यात्रा आसान नहीं थी, लेकिन अब दोनों की मेहनत रंग लाई है.

आदित्य सील ‘तुम बिन 2’ फिल्म से फेम रखते हैं, जबकि अनुष्का रंजन भी एक्टिंग और फैशन से जुड़ी रही हैं. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी और अब वे माता-पिता बनकर और खुश नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस न्यूज को देखकर फैंस ने ढेर सारी बधाइयां दीं. कई लोगों ने कपल की खुशी में हिस्सा लिया और बेटियों के लिए दुआएं मांगीं. पोस्ट के नीचे कमेंट्स में प्यार और आशीर्वाद भरे संदेश छाए हुए हैं.