आदित्य धर ने खोली 'शरारत' गाने की अनकही कहानी, कोरियोग्राफर विजय गांगुली को लेकर जानें क्या कहा?
आदित्य धर ने लिखा, 'विजय के साथ काम हमेशा इंस्टिंक्ट से शुरू होता है. वे सिर्फ संगीत नहीं सुनते, उसे महसूस करते हैं और फिर उस भावना को विजुअल रूप में बदल देते हैं. 'धुरंधर' में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि विजय डायरेक्टर की तरह सोचते हैं. इससे मेरा काम बहुत आसान हो गया.'
मुंबई: फिल्म 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर ने कोरियोग्राफर विजय गांगुली की तारीफों के पुल बांध दिए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने विजय के साथ फोटो शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा. इसमें आदित्य ने बताया कि फिल्म के हिट गाने 'शरारत' को शामिल करने को लेकर शुरू में वे पूरी तरह सहमत नहीं थे. लेकिन विजय गांगुली ने उन्हें जोर देकर कहा, 'चलिए सर, इसे ट्राई करते हैं, मजा आएगा.'
इसी एक पुश ने गाने को फिल्म का सबसे पसंदीदा हिस्सा बना दिया. 'धुरंधर' रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म है, जो दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म में 'शरारत' गाना काफी वायरल हुआ. इसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने खूबसूरत डांस परफॉर्म किया. गाने को शशवत सचदेव ने कंपोज किया, जबकि जास्मीन संदलास और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी.
आदित्य धर ने लिखा, 'विजय के साथ काम हमेशा इंस्टिंक्ट से शुरू होता है. वे सिर्फ संगीत नहीं सुनते, उसे महसूस करते हैं और फिर उस भावना को विजुअल रूप में बदल देते हैं. 'धुरंधर' में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि विजय डायरेक्टर की तरह सोचते हैं. इससे मेरा काम बहुत आसान हो गया.' आदित्य ने आगे बताया- 'मुझे 'शरारत' पर हुई बातचीत अभी भी याद है. मैं फिल्म में लिप-सिंक डांस ट्रैक करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं था. लेकिन विजय मुस्कुराए और बोले, 'लेट्स गो फॉर इट सर, इट विल बी फन.' उस एक छोटी सी बात ने मुझे और शाशवत को जरूरी कॉन्फिडेंस दिया. आज जो नतीजा निकला, वह फिल्म का मेरा सबसे फेवरेट हिस्सा है.'
डायरेक्टर ने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि सबसे मुश्किल दिनों में भी उनकी बच्चों जैसी उत्साह भरी मुस्कान पूरे सेट का माहौल हल्का कर देती थी. उन्होंने 'दिदी' से लेकर अक्षय खन्ना के साथ वाले हाई एनर्जी गाने 'फा9ला' तक हर सीक्वेंस में विजय की मेहनत, डिटेल पर ध्यान और पूरी डेडिकेशन की सराहना की.
विजय गांगुली अनुभवी कोरियोग्राफर हैं और वेटरन फिल्ममेकर अनिल गंगुली के बेटे हैं. उनकी बहन रूपाली गंगुली भी टीवी अभिनेत्री हैं. आदित्य धर का मानना है कि विजय में सिर्फ कोरियोग्राफी नहीं, बल्कि कहानी कहने का खास हुनर है. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है. फिल्म प्रेमी और इंडस्ट्री वाले दोनों ही आदित्य और विजय की इस जोड़ी की सराहना कर रहे हैं. 'शरारत' गाना अभी भी लोगों के बीच ट्रेंड कर रहा है और डांस रील्स बन रही हैं.