यामी गौतम के 'भाभी डायन' लुक पर पति आदित्य धर ने दिया मजेदार रिएक्शन, वायरल हुआ एक्ट्रेस का भी जवाब
यामी गौतम की नई फिल्म 'नयी नवेली' की काफी चर्चा हो रही है. मंगलवार को इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ, जिसमें यामी एक नई-नवेली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं. लेकिन पोस्टर में उनकी मुस्कान के साथ कुछ रहस्यमयी और डरावना अंदाज भी साफ दिख रहा है.
Nayyi Navelli Poster: बॉलीवुड में इन दिनों यामी गौतम की नई फिल्म 'नयी नवेली' की काफी चर्चा हो रही है. मंगलवार को इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ, जिसमें यामी एक नई-नवेली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं. लेकिन पोस्टर में उनकी मुस्कान के साथ कुछ रहस्यमयी और डरावना अंदाज भी साफ दिख रहा है. इससे ऐसा लगता है कि उनका किरदार सिर्फ प्यारी दुल्हन नहीं, बल्कि डायन भी हो सकता है. इस अनोखे कॉम्बिनेशन ने फैंस में काफी उत्सुकता पैदा कर दी है.
'भाभी डायन' लुक पर आदित्य धर का रिएक्शन
फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए यामी के पति और निर्देशक आदित्य धर ने भी अपना रिएक्शन दिया. आदित्य ने पोस्टर के साथ लिखा- 'तो मैंने इससे शादी की है!! @yamigautam.' उनका यह मजाकिया और प्यारा कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया. लोग उनकी इस हल्की-फुल्की टिप्पणी पर खूब हंस रहे हैं. आदित्य धर हाल ही में अपनी दो फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद सुर्खियों में हैं.
इन दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में लगभग 3000 से 3280 करोड़ रुपये की कमाई की है. इनकी संयुक्त बजट करीब 250-255 करोड़ रुपये थी. फिल्मों में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसे बड़े सितारे हैं. दोनों फिल्में अब नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध हैं.
Also Read
'नयी नवेली' एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें हंसी-मजाक, परिवार का हंगामा और कुछ चौंकाने वाले ट्विस्ट होंगे. फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन कर रहे हैं. पटकथा हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. प्रोडक्शन आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा की कलर येलो प्रोडक्शंस के तहत अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ हुआ है. म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार का है.
फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यामी गौतम की 'हक' के बाद यह अगली फिल्म है. फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इसमें यामी का नया और अलग अंदाज देखने को मिलेगा. आदित्य धर के मजेदार रिएक्शन ने पहले से ही फिल्म की चर्चा बढ़ा दी है. लोग अब पूरा ट्रेलर और गाने का इंतजार कर रहे हैं.