कैसे 18 सालों तक टिकी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी? एक्टर ने खोला चौंकाने वाला राज
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के साथ अपनी शादी और पेरेंटिंग को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनकी शादी बराबरी और समझदारी पर टिकी है.
मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने अपनी शादी को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं है. उन्होंने बताया कि उनकी शादी की सबसे बड़ी ताकत उनका ईगो है, लेकिन यह ईगो किसी नकारात्मक अर्थ में नहीं है.
अभिषेक बच्चन ने कहा कि उनके लिए शादी हमेशा एक पार्टनरशिप रही है. उन्होंने साफ किया कि वह कभी भी ऐसा रिश्ता नहीं चाहते, जिसमें एक पार्टनर को दूसरे के लिए खुद को पीछे करना पड़े. उन्होंने कहा कि उनका ईगो इस बात में है कि दोनों बराबरी से आगे बढ़ें. कोई किसी को पीछे छोड़कर आगे न बढ़े. उनके अनुसार, एक हेल्दी रिलेशनशिप वही है जिसमें दोनों अपने अपने करियर और सपनों को पूरा कर सकें.
दोस्ती से शुरू हुआ था अभषेक-ऐश्वर्या रिश्ता
अभिषेक ने बताया कि वह ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से ही जानते थे. दोनों ने फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में साथ काम किया था. उस समय दोनों सिर्फ दोस्त थे. बाद में यह दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी तक पहुंची. उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता हमेशा बहुत नैचुरल तरीके से आगे बढ़ा.
अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी Aaradhya Bachchan की परवरिश को लेकर भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि माता पिता को बच्चों को सिखाने के बजाय खुद उदाहरण बनना चाहिए. बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने माता पिता को करते हुए देखते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पिता अक्सर अच्छे टीचर नहीं होते, क्योंकि वे भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाते.
अमिताभ बच्चन से मिली सीख
अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी उनके लिए फिल्म नहीं बनाई. इससे उन्हें अपने दम पर आगे बढ़ने की सीख मिली. बाद में फिल्म पा में अमिताभ बच्चन ने प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया. अभिषेक ने कहा कि उनके घर में कभी यह सवाल नहीं उठता कि कौन ज्यादा बड़ा या ज्यादा सफल है. उन्होंने बताया कि उनकी मां Jaya Bachchan अपने समय में उनके पिता से बड़ी स्टार थीं. इसलिए उनके लिए यह कभी मुद्दा नहीं रहा. उनका मानना है कि शादी में बराबरी और सम्मान सबसे जरूरी है.
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी. इतने सालों बाद भी उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है. ऑनलाइन अफवाहों और ट्रोलिंग के बावजूद दोनों हमेशा एक साथ नजर आते हैं और अपने रिश्ते को मजबूती से निभाते हैं.
और पढ़ें
- रणबीर कपूर को 'राम' के रूप में देखकर क्या बोले दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह? मेकर्स को भी दी खास चेतावनी
- 'रामायण' के सितारों में कौन सबसे रईस? रणबीर कपूर से लेकर यश, सनी देओल तक, जानें कितना कमाते हैं स्टार्स
- 'आप अपनी एक पार्टी बनाएं', AAP से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा के सपोर्ट में उतरीं खुशबू पटानी, जानें पूरा मामला