UPSC Calendar 2027 Released: सिविल सेवा, NDA और अन्य प्रमुख परीक्षाएं कब होंगी? यूपीएससी ने कैलेंडर किया जारी
सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2027 की अधिसूचना 13 जनवरी, 2027 को जारी की जाएगी. कैंडिडेट 2 फरवरी, 2027 तक अपने आवेदन जमा कर सकेंगे.
UPSC Calendar 2027 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2027 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. परीक्षा कैलेंडर में सिविल सेवा, एनडीए, सीडीएस, इंजीनियरिंग सेवा और अन्य प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम दिया गया है. यूपीएससी कैलेंडर 2027 के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2027 की अधिसूचना 13 जनवरी, 2027 को जारी की जाएगी. कैंडिडेट 2 फरवरी, 2027 तक अपने आवेदन जमा कर सकेंगे. सीएसई 2027 की प्रारंभिक परीक्षा 23 मई, 2027 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम भी कैलेंडर में उल्लिखित है.
अधिसूचना 2 दिसंबर, 2026 को जारी की जाएगी
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027 का शुभारंभ 21 नवंबर, 2027 से होगा और यह सात दिनों तक चलेगी. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा (प्रथम), 2027 की अधिसूचना 2 दिसंबर, 2026 को जारी की जाएगी.
लिखित परीक्षा अगले साल
दोनों के लिए लिखित परीक्षा 11 अप्रैल, 2027 को आयोजित की जाएगी. एनडीए-2 और सीडीएस-2, 2027 के लिए अधिसूचना 12 मई, 2027 को जारी की जाएगी, जबकि परीक्षा 19 सितंबर, 2027 को आयोजित की जाएगी.
इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 की अधिसूचना 16 सितंबर, 2026 को जारी की जाएगी. उम्मीदवार 6 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा 31 जनवरी, 2027 से आयोजित की जाएगी.
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2027 की अधिसूचना 3 मार्च, 2027 को जारी की जाएगी और परीक्षा 18 जुलाई, 2027 को आयोजित की जाएगी.
यूपीएससी कैलेंडर उम्मीदवारों को अधिसूचना की तारीखों, आवेदन की अंतिम तिथियों और परीक्षा कार्यक्रम के बारे में अग्रिम जानकारी प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपनी तैयारी की रणनीति की योजना बनाने में मदद मिलती है.
यह कैलेंडर क्यों महत्वपूर्ण है?
लाखों कैंडिडेट के लिए, यूपीएससी कैलेंडर सिर्फ एक कार्यक्रम से कहीं अधिक है. यह पूरे वर्ष की तैयारी के लिए एक खाका का काम करता है. अब जब परीक्षा तिथियां निश्चित हो गई हैं, तो सिविल सेवा, एनडीए, सीडीएस, इंजीनियरिंग सेवा और अन्य यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार काफी पहले से ही व्यवस्थित योजना, पुनरावलोकन चक्र और मॉक टेस्ट की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
और पढ़ें
- Odisha 12th Result 2026: ओडिशा प्लस टू की मार्कशीट कल दोपहर 12:30 बजे होगी जारी, ऐसे करें चेक
- Tamil Nadu 10th Result 2026: कल जारी होगा तमिलनाडु में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, सुबह 9:30 बजे इन डिटेल के साथ रहें तैयार
- NEET के बिना अमेरिका में डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा, जानें लें US के टॉप मेडिकल कॉलेज और उनकी फीस