Assam Assembly Election 2026 IPL 2026

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आज, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म; इस तरह चेक करें स्कोर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) आज 31 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर रहा है.

ani
Reepu Kumari

जयपुर: राजस्थान के लाखों छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है. आरबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को दोपहर में आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा. कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित होंगे, जिससे छात्रों को राहत मिलेगी.  अभी तक परीक्षा में शामिल हुए युवाओं में उत्साह और थोड़ी घबराहट दोनों देखी जा रही है. आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होते ही परिणाम चेक करने की होड़ लग जाएगी.

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का आंकड़ा

इस वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 85 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से लगभग 82 लाख छात्र वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए. सबसे ज्यादा छात्र कला स्ट्रीम से थे, जिनकी संख्या करीब 6 लाख थी. विज्ञान स्ट्रीम में करीब 23 लाख और वाणिज्य स्ट्रीम में 30 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी.

परीक्षा कब हुई थी

राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 की कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली थीं. पूरे राज्य में व्यवस्थित तरीके से परीक्षा आयोजित की गई. छात्र अब अपने मेहनत के नतीजे देखने के लिए उतावले हैं.

परिणाम कैसे चेक करें

  1. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. 
  2. इसके बाद वहां ‘RBSE Class 12 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल भरें. सारी जानकारी ध्यान से पढ़ें.
  4. उसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आएगा.
  5. इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया

अपने अंकों से संतुष्ट न होने वाले छात्र निर्धारित समय में ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन या उत्तर पुस्तिका जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रखें कि केवल सैद्धांतिक प्रश्नों के अंक ही चुनौती दिए जा सकते हैं. प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों में बदलाव नहीं होगा.

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) , 29 मार्च, 2026 को कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 1 बजकर 15 मिनट पर रिजल्ट को प्रेस कॉंफ्रेंस के माध्यम से जारी कर दिया है. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - results.biharboardonline.com - अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं. 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स 10वीं परीक्षा में शामिल हुए हैं.