Weather IMD

नागालैंड बोर्ड परीक्षा 2026 रिजल्ट: कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणाम जारी, चेक करें पासिंग परसेंटेज

नागालैंड बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं के लिए कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित किए, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 72.07 और 85.46 रहा.

ani
Reepu Kumari

कोहिमा: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने बताया कि कक्षा 10 (एHSLC) का पासिंग परसेंटेज 72.07 है. वहीं कक्षा 12 (HSSLC) का पासिंग परसेंटेज 85.46 रहा, जो इससे कहीं अधिक है. जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

क्लास 10वीं पासिंग परसेंट, टॉपर लिस्ट

कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 22,765 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 16,406 छात्र पास हुए. यानि 10वीं का पासिंग परसेंटेज 72.07 रहा. दीमापुर स्थित एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के अमन कुमार ने 590 अंकों (98.33 प्रतिशत) के साथ टॉप किया. उन्हें एनबीएसई टॉपर पुरस्कार एवं राज्यपाल का स्वर्ण पदक भी प्राप्त हुआ.

जुन्हेबोतो स्थित ओलंपिक हायर सेकेंडरी स्कूल के सुधांशु कुमार 98.00 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. तीसरा स्थान दीमापुर स्थित होली चाइल्ड स्कूल की श्रेया सिंह और वोखा स्थित इसाया एबिलिटी हायर सेकेंडरी स्कूल की बेंचुमो तुंगो ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया, दोनों ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.

क्लास 12वीं पासिंग परसेंट

कक्षा 12 की परीक्षा में कुल पासिंग परसेंटेज 85.46 प्रतिशत है, जो 2025 में 82.44 प्रतिशत की तुलना में 3.02 प्रतिशत अंकों का सुधार दर्शाता है.

कला स्ट्रीम में 11,594 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 9,945 छात्र पास हुए, जिससे पासिंग परसेंटेज 85.78 रहा. विज्ञान स्ट्रीम में 2,749 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 2,355 छात्र पास हुए, जिससे पासिंग परसेंटेज 85.67 रहा. वाणिज्य स्ट्रीम में 1,125 छात्रों में से 919 छात्र पास हुए, जिसके परिणामस्वरूप पासिंग परसेंटेज 81.69 रहा.

कक्षा 12वीं टॉपर लिस्ट

डिमापुर स्थित सेंट जॉन हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल की मेनगुहांकुम चांग ने विज्ञान स्ट्रीम में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप किया. कोहिमा के खिखा स्थित नॉर्थफील्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की केलेनो थोरी ने कला स्ट्रीम में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप स्थान हासिल किया. वाणिज्य स्ट्रीम में डिमापुर स्थित प्रणब विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल की श्रेया देबनाथ ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप किया.

मार्कशीट कब ले पाएंगे छात्र और कैसे

बोर्ड ने सूचित किया है कि एचएसएलसी और एचएसएसएलसी दोनों परीक्षाओं की मार्कशीट 1 से 5 मई तक संबंधित विद्यालयों के माध्यम से वितरित की जाएंगी. पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र 15 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं. कंपार्टमेंटल और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं जून 2026 में आयोजित की जाएंगी और इन परीक्षाओं के लिए आवेदन 11 से 16 मई तक स्वीकार किए जाएंगे.