DHSE Kerala 12th Result 2026: केरल प्लस टू के रिजल्ट का इतंजार आज होगा खत्म, दोपहर 3 बजे छात्र कर पाएंगे चेक

डीएचएसई केरल आज 26 मई 2026 को दोपहर 3 बजे प्लस टू परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. नियमित और व्यावसायिक दोनों स्ट्रीम के करीब 4.5 लाख छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.

ANI
Reepu Kumari

DHSE Kerala 12th Result 2026: केरल बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है. लंबे इंतजार के बाद अब लाखों विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम सामने आने जा रहा है. दोपहर 3 बजे जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्रों और अभिभावकों की नजरें वेबसाइटों पर टिक जाएंगी.

इस साल प्लस टू परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने नतीजे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देख सकेंगे. बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस साल, केरल भर में आयोजित कक्षा 12 की परीक्षाओं में लगभग 45 लाख छात्र शामिल हुए थे.

वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

छात्र केरल रिजल्ट्स, डीएचएसई केरल और केआईटीई केरल जैसे आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन अपनेरिजल्ट देख सकेंगे. वेबसाइटों के अलावा,रिजल्ट सफालम मोबाइल ऐप और डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध होंगे, जिससे छात्रों के लिए कहीं से भी अपनी मार्कशीट देखना आसान हो जाएगा.

डीएचएसई प्लस टू की परीक्षाएं कब हुई थी?

डीएचएसई प्लस टू की परीक्षाएं 6 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक आयोजित की गईं. नियमित उच्च माध्यमिक स्ट्रीम के साथ-साथ व्यावसायिक उच्च माध्यमिक स्ट्रीम के छात्रों ने भी परीक्षा दी. व्यावसायिक अनुभाग में, प्रथम और द्वितीय दोनों वर्षों में 26,000 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया. परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए, अधिकारियों ने राज्य भर में सैकड़ों परीक्षा केंद्र और कई मूल्यांकन शिविरों की व्यवस्था की.

रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण

  1. छात्र केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 को DHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. 
  2. रिजल्ट लिंक खोलने के बाद, उन्हें अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. 
  3. सबमिट करने के बाद, मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी. 
  4. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन मार्कशीट की एक प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, ताकि बोर्ड द्वारा मूल प्रमाण पत्र जारी होने तक इसका उपयोग किया जा सके.

SAPHALAM ऐप पर प्लस टू रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

  1. गूगल प्ले स्टोर से SAPHALAM 2026 ऐप डाउनलोड करें.
  2. ऐप खोलें और 'प्लस टू रिजल्ट 2026' लिंक पर टैप करें.
  3. लॉगिन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  4. आपकी केरल प्लस टू की स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  5. पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें.

पिछले वर्षों के रिजल्ट घोषणा की तारीखें

  • 2025: 22 मई
  • 2024: 9 मई
  • 2023: 25 मई
  • 2022: 21 जून