Kerala Plus Two Result 2026 Out: केरल प्लस टू रिजल्ट जारी, छात्र यहां करें चेक

केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) आज दोपहर 3 बजे केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

ANI
Reepu Kumari

Kerala Board 12th Result Out: केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) आज दोपहर 3 बजे केरल प्लस टू रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. इस वर्ष केरल भर में आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 45 लाख छात्र शामिल हुए थे. छात्र केरल रिजल्ट्स, डीएचएसई केरल और केआईटीई केरल जैसे आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन अपने परिणाम देख सकते हैं. वेबसाइटों के अलावा, परिणाम सफालम मोबाइल ऐप और डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों के लिए कहीं से भी अपनी मार्कशीट देखना आसान हो जाएगा.

आधिकारिक वेबसाइटों का पता

-results.hse.kerala.gov.in
-keralaresults.nic.in 
-results.kite.kerala.gov.in
- results.kerala.gov.in और dhsekerala.gov.in से अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

इस वर्ष केरल प्लस टू परीक्षा में 45 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए.

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

केरल में प्लस टू के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 77.97% दर्ज किया गया है.

केरल प्लस टू के परिणाम देखने के कई तरीके

छात्र निम्नलिखित कई तरीकों से अपने केरल 12वीं के परिणाम देख सकेंगे;

एसएमएस सेवा: अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करने के लिए 56263 पर KERALA12 REGISTRATION NUMBER लिखकर एसएमएस भेजें.
डिजिलॉकर: यदि आपने अपने केरल बोर्ड के विवरण को डिजिलॉकर से लिंक किया है, तो आप डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं.
मोबाइल ऐप्स: अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए 'सफालम' या 'पीआरडी लाइव' जैसे ऐप्स का उपयोग करें.
उमंग ऐप: आप उमंग एप्लिकेशन के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं.

डिजीलॉकर के माध्यम से डाउनलोड की गई केरल बोर्ड की कक्षा 12वीं की डिजिटल मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी होगी;

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर/रजिस्टर नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • ग्रेड
  • पात्रता स्थिति
  • स्कूल का विवरण
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें.

एसएमएस के माध्यम से स्कोर करें चेक

जो छात्र ऑनलाइन अपने प्लस टू के परिणाम नहीं देख पा रहे हैं, वे एसएमएस के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। तरीका इस प्रकार है;

स्टेप 1: अपने फोन में एसएमएस ऐप खोलें.
स्टेप 2: KERALA12 टाइप करें, उसके बाद एक स्पेस दें और अपना पंजीकरण नंबर लिखें.
स्टेप 3: इसे 56263 पर भेजें.
स्टेप 4: परिणाम उसी नंबर पर वापस आ जाएगा.