तकनीकी खराबी के कारण CUET UG एग्जाम में देरी, NTA ने दोपहर की परीक्षा को शाम 4 बजे तक किया स्थगित
तकनीकी खराबी के कारण पहले सत्र के प्रभावित होने की वजह से एनटीए ने दोपहर के सत्र के लिए सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के समय में संशोधन किया है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक ट्वीट के माध्यम से टीसीएस द्वारा रिपोर्ट की गई तकनीकी खराबी की जानकारी दी है. आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) के पहले सत्र की शुरुआत में देरी हुई. एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान हो गया है और छात्रों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा. चूंकि एनटीए यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय दे रहा है कि किसी भी उम्मीदवार को कोई असुविधा न हो, इसलिए दोपहर के सत्र का समय संशोधित किया गया है. दूसरे सत्र के लिए रिपोर्टिंग और प्रवेश दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा और परीक्षा शाम 4:00 बजे से शुरू होगी.
बोर्ड ने क्या कहा?
ट्वीट में लिखा है, 'सुबह के सत्र में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की पूरी अवधि दी जा रही है और वे परीक्षा पूरी करने के बाद ही बाहर निकल सकते हैं.' किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार हेल्प डेस्क से +91-11-40759000 पर या cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.
देशभर में परीक्षा का आयोजन
एनटीए 11 मई से 7 जून, 2026 तक भारत भर में और 13 देशों के 14 अंतरराष्ट्रीय शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन कर रहा है. इनमें शारजाह और अबू धाबी (यूएई), रियाद (सऊदी अरब), कुवैत, काठमांडू (नेपाल), दोहा (कतर), मस्कट (ओमान), मनामा (बहरीन), सिंगापुर, कुआलालंपुर (मलेशिया) और वाशिंगटन डीसी शामिल हैं.
और पढ़ें
- 'मैं जिम्मेदारी लेता हूं', धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE कॉपियों की चेकिंग में हुई गड़बड़ी पर तोड़ी चुप्पी, छात्रों को लेकर कही ये बात
- NEET पेपर लीक के बाद सख्त हुआ सिस्टम, अब PMO करेगा री-एग्जाम की हर स्टेप पर निगरानी
- HPBOSE कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन की तिथियां यहां करें चेक