CUET UG छात्रों के लिए बड़ी खबर! जारी हुए नए एडमिट कार्ड, 6 और 7 जून को होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 की पुनर्निर्धारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
CUET UG Admit Card 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने उन कैंडिडेट के लिए सीयूईटी यूजी 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है जिनकी परीक्षाएं 6 और 7 जून, 2026 को पुनर्निर्धारित की गई थीं. छात्र अब सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना अपडेटेड हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं और डिटेल देख सकते हैं.
ये एडमिट कार्ड उन कैंडिडेट के लिए जारी किए गए हैं जो 28 और 30 मई (शिफ्ट 1) को आयोजित परीक्षाओं के दौरान तकनीकी समस्याओं से प्रभावित हुए थे. कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे पुराने एडमिट कार्ड पर भरोसा न करें और केवल एनटीए द्वारा जारी किया गया नवीनतम एडमिट कार्ड ही साथ रखें.
CUET UG 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले कैंडिडेट को CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा .
- अगले चरण में होमपेज पर उपलब्ध CUET UG 2026 एडमिट कार्ड लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड मांगा जाएगा. उसे फिल कर दें.
- अब जो भी जानकारी आपसे मांगी जाए उसे ध्यान से पढ़ें. विवरण जमा करें और लॉग इन करें.
- उसके बाद आपके सामने अपडेटेड एडमिट कार्ड डाउनलोड खुल जाएगा.
- परीक्षा के दिन उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.
संशोधित हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट का समय और परीक्षा तिथि से संबंधित ताजा जानकारी शामिल है.
CUET UG एडमिट कार्ड 2026: महत्वपूर्ण निर्देश
पुनर्निर्धारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए. इसमें परीक्षा की तिथि, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी शामिल है.
इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
एनटीए ने उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाने का निर्देश दिया है. इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती है.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और परीक्षा के सुचारू अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए हॉल टिकट पर उल्लिखित सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करें.