IPL 2026

CBSE Result Portal: री-वैल्यूएशन में तकनीकी दिक्कतों के बाद IIT मद्रास की टीम संभालेगी पोर्टल

CBSE रिजल्ट के बाद री-वैल्यूएशन आवेदन में आ रही तकनीकी समस्याओं को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. अब IIT Madras की एक्सपर्ट टीम CBSE पोर्टल की निगरानी करेगी और सर्वर व तकनीकी ग्लिच की जांच करेगी.

Google
Dhiraj Kumar Dhillon

अब सीबीएसई के रिजल्ट पोर्टल को आईआईटी मद्रास की टैक्नीकल एक्सपर्ट टीम संभालेंगी. इस टीम में प्रोफेसरों को शामिल किया जाएगा. यह फैसला रिजल्ट घोषित होने के बाद रिवैल्यूएशन के लिए  आवेदन करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए लिया गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं. उन्होंने कहा ह‌ै कि रिजल्ट घोषित होने के बाद री-वैल्यूएशन बिना किसी तकनीकी बाधा से पूरा करने के ल‌िए ऐसा निर्णय लिया गया है.

पोर्टल पर ग्लिच की आ रही थी शिकायत

दरअसल सीबीएसई को रिजल्ट घोषित होने के बाद इंटरमीडिएट के छात्रों ने बड़ी संख्या में री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का प्रयास किया. इस दौरान छात्रों को लॉगिन से लेकर आवेदन और पेमेंट तक में परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्लिच को लेकर तमाम शिकायतें आईं. शिक्षा मंत्रालय ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते आईआईटी की टैक्निकल टीम को पोर्टल के देखरेख करने का जिम्मा दिया है.

एक्सपर्ट्स की टीम करेगी जांच

शिक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञों की टीम पोर्टल पर टैक्निकल ग्लिच और स्पीड की जांच करने के साथ ही सर्वर और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की भी जांच करेगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने साफ कहा ‌कि छात्रों का हित शिक्षा मंत्रालय की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने सीबीएसई को निर्देश दिए हैं कि पूरी व्यवस्था प्रभावी और पारदर्शी होनी चाहिए. इसके लिए जरूरी सुधारों को प्राथमिकता पर अमल में लाया जाए. मंत्रालय की इस पहल से री-वैल्यूएशन प्रक्रिया अधिक आसान और भरोसेमंद होगी.