IPL 2026

डॉलर में निवेश कम कर रहे दुनिया के सबसे अमीर परिवार, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

यूबीएस के कार्यकारी बेंजामिन कैवल्ली ने कहा, 'पहली बार हम महसूस कर रहे हैं कि फैमिली ऑफिस एशिया प्रशांत क्षेत्र में और कुछ हद तक पश्चिमी यूरोप में निवेश करना चाहते हैं.'

pinterest
Sagar Bhardwaj

यूबीएस ने गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ते सरकारी कर्ज के चलते दुनिया के सबसे अमीर परिवार अमेरिकी डॉलर में अपना निवेश कम कर रहे हैं. यूबीएस ने निष्कर्ष निकाला कि स्विस बैंक द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में शामिल लगभग दो-तिहाई फैमिली ऑफिसों का मानना है कि आरक्षित मुद्रा के रूप में डॉलर पर भरोसा इस साल कमजोर होगा. यह सर्वे जनवरी से मार्च के अंत तक किया गया था जब डॉलर ने अन्य मुद्राओं की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना शुरू नहीं किया था.

यूबीएस की ग्लोबल फैमिली ऑफिस रिपोर्ट 2026 के कुछ डिटेल्स इस प्रकार हैं....

यूबीएस के रणनीतिकार मैक्सिमिलियन कुंकेल के अनुसार, सर्वेक्षण के पहले के वर्ष में डॉलर के अवमूल्यन ने कई फैमिली ऑफिसों को अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करने के लिए प्रेरित किया है. इनमें से लगभग आधों का मानना है कि वे सभी संपत्ति वर्गों में अमेरिकी की करेंसी के प्रति अत्यधिक जोखिम में हैं.

यूबीएस ने पाया कि डॉलर-मूल्य वाली परिसंपत्तियों में निवेश कम करने की योजनाएं अमेरिकी केंद्रित पोर्टफोलियो पर व्यापक पुनर्विचार को दर्शाती हैं. फैमिली ऑफिस उभरते बाजारों के शेयरों और बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ाने और रियल एस्टेट में होल्डिंग को कम करने की योजना बना रहे हैं.

यूबीएस के कार्यकारी बेंजामिन कैवल्ली ने कहा, 'पहली बार हम महसूस कर रहे हैं कि फैमिली ऑफिस एशिया प्रशांत क्षेत्र में और कुछ हद तक पश्चिमी यूरोप में अपना विस्तार करना चाहते हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि इसका असर मुख्य रूप से अमेरिका के बाहर स्थिति फैमिली ऑफिसों पर पड़ता है लेकिन हमें ऐसे भी संकेत मिल रहे हैं कि डॉलर के प्रचलन को कम करने की इस मुहीम का कुछ हिस्सा अमेरिकी ऑफिस फैमिली से भी आ रहा है.

यूबीएस ने कहा भू-राजनीतिक संघर्ष ज्यादातर लोगों की चिंताओं का प्रमुख कारण है जिसकी वजह से फैमिली ऑफिस परिसंपत्ति आवंटन में बदलाव के साथ-साथ मल्टीशोरिंग रणनीतियों को भी अपना रहे हैं. मल्टीशोरिंग का मतलब फैमिली ऑफिस गतिविधियों को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर स्थापित करना है. यूबीएस ने दुनियाभर के 307 ग्राहकों पर यह सर्वे किया. सर्वे में शामिल होने वाले परिवारों की औसत आय 2.7 बिलियन डॉलर के करीब थी.