menu-icon
India Daily

क्या है NRE FD? जिस पर मिलने वाला ब्याज भी है टैक्स फ्री, जानिए कौन-सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा Interest

प्रवासी भारतीयों के लिए NRE फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित और बेहतरीन निवेश है. इसकी सबसे बड़ी खूबियां पूरी तरह टैक्स-फ्री ब्याज, विदेश में पैसा ट्रांसफर करने की आजादी और आसान ऑनलाइन मैनेजमेंट की सुविधा हैं.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
क्या है NRE FD? जिस पर मिलने वाला ब्याज भी है टैक्स फ्री, जानिए कौन-सा बैंक दे रहा सबसे ज्यादा Interest
Courtesy: social media

मुंबई: विदेशों में रहने वाले अप्रवासी भारतीय यानी NRI हमेशा निवेश के लिए ऐसे सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं, जहां उन्हें अपनी गाढ़ी कमाई पर बेहतर रिटर्न मिल सके. भारतीय बैंकों द्वारा दिया जाने वाला NRE फिक्स्ड डिपॉजिट ऐसा ही एक बेहद लोकप्रिय और सुरक्षित माध्यम है. NRE FD के जरिए प्रवासी भारतीय न केवल भारत में सुरक्षित निवेश कर सकते हैं, बल्कि देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था का फायदा भी उठा सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें जमा की गई रकम और मिलने वाला ब्याज, दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं.

NRE फिक्स्ड डिपॉजिट के मुख्य फायदे

NRE FD खाता खोलना और इसे चलाना बेहद आसान है. कोई भी NRI विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में ट्रांसफर करके यह अकाउंट शुरू कर सकता है. इसके प्रमुख फायदे नीचे दिए गए हैं.

पूरी तरह टैक्स-फ्री- इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस पर मिलने वाले ब्याज पर भारत में कोई इनकम टैक्स नहीं देना होता. निवेशक बिना किसी कटौती के अपनी पूरी कमाई का आनंद ले सकते हैं.

पैसा विदेश ले जाने की आजादी- इस खाते में जमा मूलधन और उस पर कमाए गए ब्याज को NRI बिना किसी पाबंदी या रोक-टोक के अपने रहने वाले देश में वापस ट्रांसफर कर सकते हैं.

ऑनलाइन मैनेजमेंट- आज के डिजिटल दौर में इस अकाउंट को संभालने के लिए भारत आने की जरूरत नहीं है. दुनिया के किसी भी कोने से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए इसे आसानी से खोला और चलाया जा सकता.

लोन की सुविधा- जरूरत पड़ने पर बैंक इस एफडी के बदले लोन भी देते हैं. यह लोन भारत में या बैंक की विदेशी शाखाओं से लिया जा सकता है, और कुछ मामलों में किसी तीसरे व्यक्ति को भी इसके एवज में लोन मिल सकता है.

प्रमुख भारतीय बैंकों की NRE FD ब्याज दरें

बैंक का नाम 1 से 2 वर्ष से कम 2 से 3 वर्ष से कम 3 से 5 वर्ष से कम 5 वर्ष और उससे ऊपर
DCB बैंक 6.90% - 7.00% 6.90% - 7.50% 7.00% - 7.10% 7.00% - 7.50%
YES बैंक 6.65% - 7.25% 6.90% - 7.00% 7.00% 6.75%
RBL बैंक 7.00% - 7.20% 7.20% 7.00% - 7.20% 6.70%
इंडसइंड बैंक 6.75% - 6.90% 7.00% 6.65% - 7.00% 6.50% - 6.65%
ICICI बैंक 6.25% - 6.30% 6.30% - 6.45% 6.45% - 6.50% 6.50%
एक्सिस बैंक 6.25% - 6.45% 6.45% 6.45% 6.45%
कोटक महिंद्रा 6.35% - 6.55% 6.80% 6.40% 6.25%
HDFC बैंक 6.25% - 6.45% 6.45% 6.40% - 6.50% 6.15% - 6.40%

काम की सलाह

टैक्स-फ्री कमाई, पैसों को वापस विदेश ले जाने की छूट और ऑनलाइन बैंकिंग जैसी सुविधाएं NRE FD को प्रवासियों की पहली पसंद बनाती हैं. हालांकि, निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों, समय सीमा और उनके नियमों की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए.