Commonwealth Games 2026

अडाणी ग्रुप के शेयर होल्डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, SEBI ने हिंडनबर्ग केस में दी क्लीनचिट

अडाणी ग्रुप के शेयर होल्डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. बाजार नियामक सेबी ने अडाणी ग्रुप को हिंडनबर्ग केस से जुड़े सभी आरोपों में क्लीनचिट दे दी है.

web
Sagar Bhardwaj

Hindenburg Case: अडाणी ग्रुप के शेयर होल्डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. बाजार नियामक सेबी ने अडाणी ग्रुप को हिंडनबर्ग केस से जुड़े सभी आरोपों में क्लीनचिट दे दी है. सेबी ने कहा कि समूह पर किसी भी तरह के आरोप सिद्ध नहीं हो सके. इसके साथ सेबी ने कहा कि समूह पर कोई देनदारी या जुर्माना नहीं लगाया गया है.

इसके अलावा अडाणी समूह की कंपनियों अडाणी पोर्ट्स और अडाणी पावर, गौतम अडाणी और राजेश अडाणी के खिलाफ कार्यवाही का भी सेबी की ओर से निपटारा किया गया है.

नियामक ने उन आरोपों को भी खारिज किया है कि अडाणी समूह ने संबंधित पक्ष के लेन-देने को छुपाने के लिए किसी योजना में भाग लिया था. दो अलग-अलग आदेशों में नियामक ने नियमों का कोई उल्लंघन नहीं पाया.