रुपया शुरुआती कारोबार में 27 पैसे मजबूत होकर 86.52 प्रति डॉलर पर
भारत की करेंसी रुपया बुधवार को 27 पैसे मजबूत होकर 86.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. यह बढ़ोतरी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उठाए गए उपायों के प्रभाव से हुई.
भारत की करेंसी रुपया बुधवार को 27 पैसे मजबूत होकर 86.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया. यह बढ़ोतरी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उठाए गए उपायों के प्रभाव से हुई. हालांकि, फॉरेन करेंसी कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिरता, फॉरेन पूंजी की निकासी और ग्लोबल टैरिफ वॉर की चिंताओं के कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच रुपये की बढ़त सीमित रही.
अंतरबैंक फॉरेन करेंसी विनिमय बाजार में रुपया 86.44 प्रति डॉलर पर खुला और 86.36 प्रति डॉलर के उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद 86.52 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था. रुपया मंगलवार को 66 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 86.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो तीन मार्च 2023 के बाद सबसे बड़ी बढ़त थी.
इस बीच, डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 107.91 पर रहा. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत गिरावट के साथ 76.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को फॉरेन संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध रूप से 4,486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
और पढ़ें
- Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी, लॉन्ग ड्राइव पर जाने से पहले चेक करें आज के ताजे रेट्स
- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में लगी आग, फिर बढ़ गए चांदी के दाम, 12 फरवरी के ताजा रेट जान लीजिए
- 'कल्याणकारी योजना लोगों को बना रही 'कामचोर', एक हफ्ते में 90 घंटे काम वाले बयान के बाद एसएन सुब्रह्मण्यन ने ये क्या बोल दिया?