T20 World Cup 2026 Budget 2026

Petrol Diesel Price Today: नोएडा, गुरुग्राम और लखनऊ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर के ताजा दाम

Petrol Diesel Price Today: 21 अगस्त 2025 को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. नोएडा, गुरुग्राम और लखनऊ में ईंधन सस्ता हुआ है, जबकि अमेठी और बाराबंकी जैसे जिलों में दाम बढ़ गए. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भाव स्थिर हैं. यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट.

Social Media
Babli Rautela

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. गुरुवार, 21 अगस्त 2025 को जहां कई शहरों में ईंधन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं कुछ जिलों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी गई, जिसका असर घरेलू कीमतों पर धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है.

गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं हैं. WTI क्रूड 0.86 डॉलर यानी 1.38% चढ़कर 63.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं, ब्रेंट क्रूड का भाव 0.06 डॉलर यानी 0.09% की तेजी के साथ 66.90 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आईं.

गुरुग्राम: पेट्रोल 5 पैसे घटकर 95.51 रुपये/लीटर, डीजल 87.97 रुपये/लीटर.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 94.77 रुपये/लीटर, डीजल 30 पैसे घटकर 87.89 रुपये/लीटर.
लखनऊ: पेट्रोल 1 पैसा घटकर 94.69 रुपये/लीटर, डीजल 2 पैसे गिरकर 87.81 रुपये/लीटर.

यहां महंगा हुआ तेल

कुछ जिलों में ईंधन के दाम बढ़ गए हैं.

अमेठी: पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 40 पैसे महंगा होकर क्रमशः 95.50 रुपये और 88.67 रुपये/लीटर.
बागपत: पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर 94.78 रुपये/लीटर, डीजल 13 पैसे बढ़कर 87.90 रुपये/लीटर.
बाराबंकी: पेट्रोल 12 पैसे और डीजल 13 पैसे चढ़कर क्रमशः 94.90 रुपये और 88.05 रुपये/लीटर.

चारों महानगरों में स्थिर भाव

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये/लीटर, डीजल 87.67 रुपये/लीटर.
  • मुंबई: पेट्रोल 103.50 रुपये/लीटर, डीजल 90.03 रुपये/लीटर.
  • कोलकाता: पेट्रोल 105.41 रुपये/लीटर, डीजल 92.02 रुपये/लीटर.
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.80 रुपये/लीटर, डीजल 92.39 रुपये/लीटर.