Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस? जानिए आपके शहर में आज क्या है भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 2.36 फीसदी की गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड 94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल पंप पर गाड़ी की टंकी फुल करवाते समय हर किसी की नजर मीटर के साथ कीमतों पर भी रहती है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार से आई कच्चे तेल की गिरावट की खबर ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. ब्रेंट क्रूड के दाम 2.36 फीसदी टूटकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं.
लेकिन क्या इस गिरावट का फायदा आम लोगों को भी मिला है? क्या आज पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है या तेल कंपनियों ने कीमतें पहले की तरह स्थिर रखी हैं?
फिर भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट भारत के लिए राहत की खबर मानी जा रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव 2.36 फीसदी टूटकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव का असर घरेलू ईंधन बाजार पर भी पड़ता है. हालांकि, 28 नवंबर को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम स्थिर रखे हैं.
Also Read
दिल्ली और नोएडा में आज कितनी है कीमत?
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां XP100 की कीमत 167.35 रुपये, XP95 की 109.24 रुपये और XG डीजल की 100.52 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है. यहां XP95 का भाव 110.68 रुपये और XG डीजल का दाम 101.17 रुपये प्रति लीटर है.
गुरुग्राम और फरीदाबाद में पेट्रोल-डीजल के भाव
हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 102.97 रुपये और डीजल की 95.64 रुपये प्रति लीटर है. यहां XP100 का भाव 167.35 रुपये और XP95 का 111.78 रुपये प्रति लीटर है. फरीदाबाद में पेट्रोल के लिए 103.35 रुपये और डीजल के लिए 96.01 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे. यहां XP95 की कीमत 112.16 रुपये प्रति लीटर है.
लखनऊ, जयपुर और भोपाल में क्या हैं रेट?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां XP95 का भाव 110.47 रुपये है. जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.69 रुपये और डीजल की 97.78 रुपये प्रति लीटर है. यहां XP95 के लिए 121.97 रुपये और XG के लिए 103.23 रुपये प्रति लीटर देने होंगे. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपये और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर है. XP95 का भाव 123.88 रुपये है.
रायपुर, पटना और रांची में आज का पेट्रोल-डीजल रेट
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल 108.06 रुपये और डीजल 101.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां XP95 की कीमत 116.90 रुपये है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 113.37 रुपये और डीजल का 99.36 रुपये प्रति लीटर है. XP95 के लिए 122.25 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 105.64 रुपये और डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.