नई दिल्ली: शनिवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. वाहन चालकों के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि घरेलू बाजार में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को पुराने भाव पर ही पेट्रोल और डीजल मिलेगा.
हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है. शुक्रवार को क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति सामान्य नहीं होने तक कच्चे तेल की कीमतों में दबाव बने रहने की बात कही जा रही है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बड़ी बढ़ोतरी मई में हुई थी. वर्ष 2022 के बाद पहली बार मई में तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए थे. 15 से 25 मई के बीच लगातार चार बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी.
उस समय घरेलू बाजार में रेट 7.5 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़े थे. इसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है. ऐसे में कच्चे तेल के मौजूदा भाव पर बाजार की नजर बनी हुई है.
नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में यह 111.21 रुपये, कोलकाता में 113.51 रुपये और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और नोएडा में 101.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
बेंगलुरू में पेट्रोल का भाव 110.82 रुपये, भुवनेश्वर में 108.97 रुपये और चंडीगढ़ में 101.54 रुपये प्रति लीटर है. हैदराबाद में 115.69 रुपये, जयपुर में 112.66 रुपये, पटना में 113.37 रुपये और तिरुअनंतपुरम् में 115.49 रुपये प्रति लीटर कीमत दर्ज की गई है.
डीजल के रेट भी शनिवार को स्थिर हैं. नई दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में इसकी कीमत 97.83 रुपये, कोलकाता में 99.82 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में डीजल 95.64 रुपये और नोएडा में 95.44 रुपये प्रति लीटर है.
बेंगलुरू में डीजल 98.77 रुपये, भुवनेश्वर में 100.68 रुपये और चंडीगढ़ में 89.47 रुपये प्रति लीटर है. हैदराबाद में 103.82 रुपये, जयपुर में 97.79 रुपये, लखनऊ में 95.36 रुपये, पटना में 99.36 रुपये और तिरुअनंतपुरम् में 104.41 रुपये प्रति लीटर भाव है.