पेट्रोल-डीजल के दाम पर आज फिर टिकी करोड़ों लोगों की नजर, क्या रविवार को मिली राहत या बढ़ गया खर्च? चेक करें रेट

रविवार 14 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जून महीने में अब तक दाम स्थिर रखे हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

रविवार सुबह तेल की कीमतों पर नजर रखने वाले लोगों के लिए राहत की खबर रही. देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 जून के लिए पुराने रेट ही जारी रखे हैं. हालांकि कीमतें स्थिर हैं, लेकिन कई शहरों में पेट्रोल और डीजल अब भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. खासकर दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें 110 रुपये प्रति लीटर से अधिक बनी हुई हैं, जिससे वाहन चालकों की जेब पर असर जारी है.

राजधानी में क्या है ईंधन का हाल?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है. वहीं प्रीमियम पेट्रोल 109.24 रुपये और प्रीमियम डीजल 100.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पिछले कई दिनों से यहां कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को फिलहाल स्थिरता देखने को मिल रही है.

इन शहरों में पेट्रोल ने पार किया 110 रुपये का आंकड़ा

देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें अब भी 110 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई हैं. हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये, तिरुअनंतपुरम में 115.49 रुपये, पटना में 114.24 रुपये और जयपुर में 113.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में यह 113.47 रुपये और मुंबई में 111.18 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है.


डीजल भी कई शहरों में 100 रुपये से ऊपर

डीजल की कीमतें भी कई शहरों में ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. तिरुअनंतपुरम में डीजल 104.42 रुपये प्रति लीटर और हैदराबाद में 103.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. भुवनेश्वर में डीजल 100.60 रुपये और पटना में 100.20 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है. इससे माल ढुलाई और परिवहन लागत पर असर बना हुआ है.

कच्चे तेल में नरमी, लेकिन घरेलू रेट स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के दिनों में गिरावट देखने को मिली है. ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते की उम्मीदों ने बाजार को प्रभावित किया है. ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और जून महीने में अब तक दरें स्थिर बनी हुई हैं.