FIFA World Cup 2026

Petrol- Diesel Price Today: आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानिए आपके शहर में कितना है भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले सप्ताह 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद रविवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन के दाम पुराने स्तर पर ही बनाए रखे हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है, लेकिन इसका असर अभी तक घरेलू पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं दिखा है. रविवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया. ऐसे में देशभर के उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है और कीमतें पहले की तरह स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, वैश्विक स्तर पर हालात तेजी से बदल रहे हैं. ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल का भाव एक बार फिर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. ऐसे में आगे की कीमतों को लेकर बाजार की नजर बनी हुई है.

इन शहरों में सबसे महंगा बिक रहा है पेट्रोल

देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई है. हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर, तिरुअनंतपुरम् में 115.49 रुपये, कोलकाता में 113.48 रुपये, पटना में 113.37 रुपये और जयपुर में 113.32 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं बेंगलुरू में इसकी कीमत 111.37 रुपये, पुणे में 112.02 रुपये और मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.

दिल्ली, नोएडा और लखनऊ समेत इन शहरों में आज का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. चेन्नई में इसकी कीमत 108.96 रुपये, भुवनेश्वर में 108.97 रुपये, गुरुग्राम में 102.97 रुपये, नोएडा और लखनऊ में 101.89 रुपये तथा चंडीगढ़ में 101.54 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है. रविवार को इन सभी शहरों में ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया.


डीजल के दाम भी पुराने स्तर पर कायम

डीजल की कीमतों में भी रविवार को कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 97.83 रुपये, कोलकाता में 99.82 रुपये और चेन्नई में 100.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. हैदराबाद में डीजल 105.22 रुपये, तिरुअनंतपुरम् में 104.40 रुपये, भुवनेश्वर में 100.68 रुपये, पटना में 99.36 रुपये, जयपुर में 98.63 रुपये, नोएडा में 95.37 रुपये, लखनऊ में 95.36 रुपये, गुरुग्राम में 95.64 रुपये और चंडीगढ़ में 89.47 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया.

मई में बढ़े थे दाम, अब फिर बढ़ोतरी की आशंका

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने युद्ध शुरू होने के बाद 76 दिनों तक घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी. इसके बाद 15 मई से 30 मई के बीच चार बार कीमतों में इजाफा किया गया, जिससे दोनों ईंधनों के दाम कुल 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए. उस समय कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था. यदि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो घरेलू बाजार में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.