menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 6% उछाल, क्या आज बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम? जानें लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी हो गए हैं. कच्चे तेल की कीमत 6% से ज्यादा बढ़ी, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. जानें प्रमुख शहरों में आज के ताजा भाव और इसके पीछे की वजह.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 6% उछाल, क्या आज बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम? जानें लेटेस्ट रेट
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल प्राइस टुडे को लेकर वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है. पेट्रोल डीजल प्राइस टुडे के मुताबिक शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. ब्रेंट कच्चे तेल का भाव करीब 6 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि अमेरिकी कच्चे तेल में भी तेजी दर्ज की गई है. इसका असर अभी घरेलू ईंधन कीमतों पर नहीं पड़ा है.

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में तत्काल बदलाव नहीं किया है. इससे वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली हुई है.

कच्चे तेल के भाव में बड़ी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले सप्ताह जोरदार बढ़त दर्ज की गई. ब्रेंट कच्चे तेल के भाव में करीब 6.39 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 5.66 प्रतिशत तक बढ़ी.

इस तेजी के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव और ईरान से जुड़े घटनाक्रम को प्रमुख कारण माना जा रहा है. बाजार में आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ने से कच्चे तेल के भाव पर दबाव बना है.

बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम

आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं;

  • नई दिल्ली- 102.12 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- 111.21 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता-113.51 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई-107.76 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम-102.97 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा-101.96 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर-113.19 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये, बेंगलुरू में 111.68 रुपये, पटना में 113.37 रुपये और हैदराबाद में 115.69 रुपये प्रति लीटर पर है.

डीजल की कीमत कितनी है?

डीजल की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. नई दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में इसका भाव 97.83 रुपये और गुरुग्राम में 95.64 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये, चेन्नई में 99.55 रुपये, नोएडा में 95.44 रुपये और लखनऊ में 95.36 रुपये प्रति लीटर है. वहीं हैदराबाद में डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

मई में बढ़े थे पेट्रोल डीजल के दाम

घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बड़ी बढ़ोतरी मई में हुई थी. उस दौरान पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई थी. इससे पहले भी कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव में तेजी के बीच घरेलू ईंधन कीमतों पर दबाव बना था. हालांकि फिलहाल तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है.

आगे क्या हो सकता है?

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी यदि लंबे समय तक जारी रहती है तो घरेलू ईंधन की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है. हालांकि इसका सीधा असर तुरंत दिखाई देना जरूरी नहीं है. वाहन चालकों के लिए फिलहाल राहत की बात यही है कि पेट्रोल रेट और डीजल रेट में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है. आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और आपूर्ति की स्थिति पर नजर रहेगी.