menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट का ऐलान, टंकी फुल से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं टंकी फुल कराने से पहले दिल्ली, नोएडा, जयपुर, भोपाल, पटना समेत प्रमुख शहरों के ताजा पेट्रोल और डीजल भाव जरूर देखें और बचत करें.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट का ऐलान, टंकी फुल से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी होते ही वाहन चालकों के लिए राहत की खबर सामने आई है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल.डीजल के नए रेट में कोई बदलाव नहीं किया. टंकी फुल कराने निकलने से पहले अपने शहर का ताजा भाव देखना जरूरी है, क्योंकि अलग.अलग राज्यों के कर और स्थानीय शुल्क के कारण प्रति लीटर कीमत में स्पष्ट अंतर बना रहता है. 

सरकारी तेल विपणन कंपनियां हर सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं. हालांकि आज भी खुदरा ईंधन दरें स्थिर रखी गई हैं, लेकिन वैट और स्थानीय करों की वजह से राज्यों और शहरों में कीमतें अलग.अलग बनी हुई हैं. 

देशभर में पेट्रोल-डीजल तेल की कीमत 

  • दिल्ली में सामान्य पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. प्रीमियम ईंधन के दाम अलग श्रेणी में बने हुए हैं. 
  • जयपुर, भोपाल और पटना में सबसे महंगा पेट्रोल
  • यदि आप राजस्थान, मध्य प्रदेश या बिहार में रहते हैं, तो आपको अन्य शहरों की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है.
  • भोपाल: पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64
  • जयपुर: पेट्रोल ₹112.69, डीजल ₹97.78
  • पटना: पेट्रोल ₹113.37, डीजल ₹99.36
  • इन शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई है, जिसका मुख्य कारण राज्य कर और स्थानीय शुल्क हैं.

लखनऊ, रांची और देहरादून के ताजा रेट

  • उत्तर भारत के कई शहरों में ईंधन दरें अपेक्षाकृत संतुलित बनी हुई हैं.
  • लखनऊ – पेट्रोल ₹101.89, डीजल ₹95.36
  • चंडीगढ़ – पेट्रोल ₹101.51, डीजल ₹89.47
  • रांची – पेट्रोल ₹105.26, डीजल ₹100.49
  • देहरादून – पेट्रोल ₹100.55, डीजल ₹95.93

चंडीगढ़ में आज डीजल सबसे सस्ता 89.47 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. 

हर शहर में अलग क्यों होता है पेट्रोल-डीजल का दाम?

पेट्रोल और डीजल की मूल कीमत देशभर में लगभग समान रहती है, लेकिन अंतिम खुदरा मूल्य कई कारकों पर निर्भर करता है.

  • राज्य सरकार का वैट
  • स्थानीय नगर कर
  • परिवहन लागत
  • डीलर कमीशन

टंकी फुल कराने से पहले जरूर करें यह काम

वाहन चालकों के लिए सबसे आसान तरीका है कि ईंधन भरवाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जांच लें. इससे आपको सही कीमत पर पेट्रोल या डीजल मिलेगा और मासिक ईंधन बजट की बेहतर योजना बन सकेगी. तेल कंपनियां रोजाना सुबह छह बजे संशोधित दरें जारी करती हैं.