पेट्रोल-डीजल भरवाने पर आज कितना होगा खर्च? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel Price Today: आज 8 जून, सोमवार है. आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी हो गई है. भारत में फ्यूल की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं, जिनमें ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें सबसे अहम हैं.
Petrol Diesel Price Today: आज 8 जून, सोमवार है. आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी हो गई है. भारत में फ्यूल की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं, जिनमें ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें सबसे अहम हैं. पिछले महीने से पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि पिछले हफ्ते ही पेट्रोल की कीमत में 2.6 रुपये और डीजल की कीमत में 2.7 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था. US-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से कीमतों में 7.5-8 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
वर्तमान की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है.भारतीय ग्राहकों को एक बार फिर फ्यूल भरवाने पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है. बता दें कि कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 114 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने वाली हैं. हर शहर में कीमत अलग है, तो नीचे चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट.