Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026

Petrol-Diesel Price Today: क्रिसमस पर सस्ता हुआ पेट्रोल, लॉन्ग ड्राइव पर जाने से पहले चेक करें आज के ताजे रेट्स

पेट्रोल-डीजल के दाम क्रिसमस पर ज्यादातर शहरों में स्थिर रहे हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति फ्यूल के दामों को प्रभावित करती हैं. रोजाना बदलती कीमतों पर नजर रखनेके लिए रोजाना चेक करें तेल के दाम.

Social Media
Babli Rautela

Petrol Diesel Price Today 25 December 2024: क्रिसमस के मौके पर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की गई हैं. प्रदेश में पेट्रोल औसतन ₹94.69 प्रति लीटर और डीजल ₹87.8. प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. आइए जानते हैं अलग अलग शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम.

कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय की जाती हैं.

  • रोजाना अपडेट: हर सुबह 6 बजे तेल कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं.
  • ऑयल मार्केटिंग कंपनियां: इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना दामों की समीक्षा करती हैं.
  • प्रभाव: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के अनुसार देश में फ्यूल के दाम बदलते हैं.

आज के पेट्रोल-डीजल के दाम (₹ प्रति लीटर)

शहर पेट्रोल डीजल
लखनऊ 94.69 87.81
कानपुर 94.57 87.66
प्रयागराज 95.75 88.94
मथुरा 94.32 87.35
आगरा 94.51 87.58
वाराणसी 95.11 88.30
मेरठ 94.56 87.64
नोएडा 94.85 87.98
गाजियाबाद 94.70 87.81
गोरखपुर 94.94 88.09
अलीगढ़ 94.99 88.12
बुलंदशहर 95.72 88.83
मिर्जापुर 94.95 88.12
मुरादाबाद 95.02 88.18
रायबरेली 94.79 87.93
रामपुर 95.06 88.23

क्या करें फ्यूल की कीमतों पर नजर रखने के लिए?

  1. SMS सुविधा: इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से दामों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.
  2. ऑफिशियल ऐप्स: इंडियन ऑयल का ‘Fuel@IOC’, बीपीसीएल का ‘SmartDrive’ और एचपीसीएल का ‘My HPCL’ ऐप डाउनलोड करें.