IPL 2026 IMD Weather West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Petrol Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कितना हुआ बदलाव, जानें यहां

Petrol Diesel Price Today: आज दिनांक 21 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बीते कुछ दिनों से तेल के दाम एक जैसे बने हुए हैं. 

Shilpa Srivastava

Petrol Diesel Price Today: आज दिनांक 21 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बीते कुछ दिनों से तेल के दाम एक जैसे बने हुए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी लोगों को कीमत में कोई राहत नहीं दी है. इससे पहले सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में थोड़ा सा कटौती जरूर की थी, लेकिन इसका असर आम लोगों की जेब पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ा.

पेट्रोल-डीजल के दाम कौन तय करता है: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन तय की जाती हैं. ये काम देश की प्रमुख तेल कंपनियां जैसे- इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) करती हैं. ये कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें अपडेट करती हैं.

इन दामों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपया की विनिमय दर, टैक्स और ट्रांसपोर्ट जैसे कई कारणों पर निर्भर करता है.

यहां जानें अपने शहर में पेट्रोल के रेट:

शहर

यहां जानें अपने शहर में डीजल के रेट:

शहर

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे पता करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल से एक SMS भेजकर भी ये जानकारी हासिल कर सकते हैं.

इंडियन ऑयल ग्राहक: मोबाइल से टाइप करें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.

BPCL ग्राहक: टाइप करें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.
(डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या कंपनी की वेबसाइट से मिल सकता है.)

आगे कीमतें घटेंगी या नहीं?

फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें कब कम होंगी. इसका सीधा संबंध अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, सरकारी टैक्स पॉलिसी और दूसरे आर्थिक कारणों से होता है. जब तक सरकार कोई बड़ी राहत नहीं देती या कच्चे तेल की कीमत नहीं गिरती, तब तक आम लोगों को यही कीमतें चुकानी होंगी.