शेयर बाजार में खुशखबरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर भरी उड़ान; बाजार में लौटी जोरदार तेजी
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. सेंसेक्स 156 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 23,747 के पार पहुंच गया. आईटी और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार यानी आज सकारात्मक शुरुआत की. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty 50 ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया.
30 शेयरों वाला BSE Sensex इंडेक्स 98.38 अंकों, या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला. Sensex ने दिन की शुरुआत 75,497.10 के स्तर पर की. वहीं NSE Nifty 50 ने भी दिन की शुरुआत सकारात्मक दिशा में की. Nifty 50 23,731.40 के स्तर पर खुला, जिसमें 41.80 अंकों या 0.18 प्रतिशत का उछाल आया.
Sensex की क्या है स्थिति?
सुबह लगभग 9:20 बजे तक Sensex 113 अंकों की बढ़त के साथ 75,512 अंकों पर कारोबार कर रहा था. इसी समय Nifty 50 में 41 अंकों का उछाल आया था और वह 23,731 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
कौन से हैं सबसे ज्यादा मुनाफा और नुकसान उठाने वाले शेयर?
BSE की सूची में TCS, Tech Mahindra, HCL Tech, Power Grid और Titan सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों के तौर पर उभरे. इसके विपरीत सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों की सूची में Reliance, Asian Paints, Trent, Eternal और Axis Bank शामिल थे.
गुरुवार को बाजार का प्रदर्शन कैसा रहा?
गुरुवार 14 मई के कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय शेयर बाजार में ज़ोरदार तेजी देखने को मिली. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty 50 उसने दिन का कारोबार हरे निशान में समाप्त किया. Sensex 75,398.72 पर बंद हुआ, जिसमें 789.74 अंकों या 1.06 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि NSE Nifty 50 277.00 अंकों या 1.18 प्रतिशत की छलांग लगाकर 23,689.60 के स्तर पर पहुंच गया.
कौन हैं सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर?
BSE बास्केट से Bharti Airtel, Eternal, HDFC Bank, Adani Ports, Sun Pharma, और Mahindra & Mahindra सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों के तौर पर उभरे. वहीं सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों की सूची में Tech Mahindra, HCL Tech, TCS, Maruti, और Axis Bank शामिल थे.
Nifty Smallcap 100 और Nifty IT इंडेक्स के शेयरों में गिरावट देखी गई. इसके विपरीत Nifty Auto, Nifty Bank, Nifty 100, Nifty Midcap 100 और Nifty FMCG इंडेक्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. गुरुवार के ट्रेडिंग सत्र के दौरान BSE बास्केट के 23 शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है. theindiadaily.com इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.