भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, एक ही दिन में निवेशकों के करोड़ों साफ; सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. एनएसई का निफ्टी सूचकांक 422 अंक और बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स 1421.27 अंक साफ हो गया. 4 सेक्टरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान पर कामकाज कर रहे थे.
भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. एनएसई का निफ्टी सूचकांक 422 अंक और बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स 1421.27 अंक साफ हो गया. 4 सेक्टरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान पर कामकाज कर रहे थे.
Trent, InterGlobe Aviation और Adani Enterprises के शेयरों में 2 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली वहीं SW Steel, Power Grid Corp. of India, Mahindra & Mahindra, Bharat Electronics, Asian Paints, Adani Ports and Special Economic Zone शेयर 1 प्रतिशत तक गिर गए.
हालांकि आईटी शेयरों में उछाल देखा गया क्योंकि निवेशकों में एआई के कारण आईटी सेक्टर पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता कम हुई.
बाजार में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट, ये रहे चार बड़े कारण
1. प्रॉफिट बुकिंग
लगातार तीन दिन की बढ़त के बाद आज शेयर बाजार में जबरदस्त प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली. 16 प्रमुख सेक्टरों में से 13 सेक्टरों में मुनाफावसूली हुई. स्मॉल कैप्स और मिड कैप्स में क्रमश: 0.51% और 0.9% की गिरावट देखने को मिली. अंतिम तीन सत्रों में निफ्टी और सेंसेक्स में 1.4 प्रतिशत की बढ़त देखी गई थी.
2. कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी
पिछले सत्र में तेल की कीमतों में आई तेजी बरकरार रही क्योंकि निवेशकों ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष की आशंकाओं के चलते संभावित आपूर्ति व्यवधानों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में सुधार किया.
3. तकनीकी स्तर
विश्लेषकों के मुताबिक, बाजार में तेजी के लिए निफ्टी को 25,900-26,000 का स्तर पार करना होगा.
4. इंडिया विक्स में 3.5% की वृद्धि
इंडिया विक्स 8.1% बढ़कर 13.21 पर कारोबार कर रहा था जो निकट भविष्य में अस्थिरता के संकेत दे रहा है.