Petrol-Diesel Price Today: महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल या मिली राहत? जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol-Diesel Price Today 29 March 2025: सरकारी तेल कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं. आज भी इन कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं आया है, सब कुछ वैसा ही बना हुआ है.
Petrol-Diesel Price Today 29 March 2025: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन इसका घरेलू पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई असर नहीं पड़ा है.
वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने आज (29 मार्च 2025) के लिए नए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी किए हैं. राहत की बात यह है कि कीमतें पहले जैसी ही स्थिर बनी हुई हैं.
बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-
Also Read
- Aaj Ka Rashifal: अमावस्या के दिन इन राशियों का दिन रहेगा बेहद खास, नए काम की होगी शुरुआत; पढ़ें आज का राशिफल
- Numerology Prediction: इन तारीखों में जन्में लोगों को मिलती है सबसे ज्यादा नफरत, इनकी वाइब होती है बहुत मजबूत
- फिल्म 'बर्फी' में 25 सालों में सबसे बेस्ट था प्रियंका चोपड़ा का परफॉर्मेंस, पृथ्वीराज सुकुमारन ने क्यों कहा ऐसा?
- दिल्ली - पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62
- मुंबई - पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97
- कोलकाता - पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76
- चेन्नई - पेट्रोल 100.85, डीजल 92.44
- बेंगलुरु - पेट्रोल 102.86, डीजल 88.94
- लखनऊ - पेट्रोल 94.65, डीजल 87.76
- नोएडा - पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01
- गुरुग्राम - पेट्रोल 95.19, डीजल 88.05
- चंडीगढ़ - पेट्रोल 94.24, डीजल 82.40
- पटना - पेट्रोल 105.18, डीजल 92.04
पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?
बताते चले कि भारत में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां ईंधन की कीमतों को तय करती हैं. ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, रुपये-डॉलर विनिमय दर और टैक्स जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए कीमतों में बदलाव करती हैं. आखिरी बार मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की गई थी.
घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत कैसे चेक करें?
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो आप घर बैठे SMS के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. जैसे, इंडियन ऑयल ग्राहक - RSP <शहर का कोड> 9224992249 पर भेजें. वहीं बीपीसीएल ग्राहक - RSP <शहर का कोड> 9223112222 पर भेजें. इसके अलावा, तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी रोजाना अपडेटेड कीमतें देखी जा सकती हैं.