क्या और बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम? ताजा रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. MCX पर सोना 1,50,600 रुपये तक पहुंच गया जबकि चांदी में भी करीब 1 प्रतिशत की बढ़त रही. चलिए जानते हैं क्या है मौजूदा रेट.
नई दिल्ली: देश के प्रमुख शहरों में सोने के खुदरा भाव भी अलग-अलग रहे. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 14,923 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. वहीं 22 कैरेट सोना 13,680 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,196 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है.
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,908 रुपये प्रति ग्राम रही. यहां 22 कैरेट सोना 13,665 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,181 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. कोलकाता में भी सोने के भाव मुंबई के समान रहे.
अन्य शहरों में कितनी है सोने की कीमत?
दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने की कीमतें सबसे अधिक दर्ज की गईं. यहां 24 कैरेट सोना 15,120 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,860 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,610 रुपये प्रति ग्राम पर उपलब्ध रहा.
Also Read
चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई. जुलाई वायदा चांदी 2,490 रुपये या करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,42,143 रुपये पर कारोबार करती दिखाई दी. सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आई इस तेजी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
सोने की कीमतों में इजाफा का कारण?
भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है. इसी कारण सोने की मांग में इजाफा हुआ है और इसकी कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
शनिवार 14 जून को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा कारोबार के दौरान 1.11 प्रतिशत यानी 1,668 रुपये बढ़कर 1,50,600 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. कारोबार के दौरान सोना 1,49,916 रुपये पर भी देखा गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 948 रुपये या 0.66 प्रतिशत अधिक था.
बाजार विशेषज्ञों का क्या है मानना?
कारोबार के दौरान सोने का न्यूनतम स्तर 1,49,569 रुपये रहा. इसके बावजूद कीमतों में मजबूती बनी रही. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सतर्कता की वजह से सोने को समर्थन मिल रहा है.
बाजार जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और निवेशकों की रणनीति के आधार पर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में निवेशकों को खरीदारी से पहले ताजा दरों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.