Gold-Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे दिन भी गिरे सोने के दाम, जानें क्या है चांदी का रेट
शादी सीजन खत्म होने के बाद इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन भी सोने के दामों में गिरावट आई है. वहीं चांदी के दाम में भी बदलाव देखा गया है. हालांकि हर शहर में सोना-चांदी के अलग दाम है, खरीदने से पहले इसके बारे में जरुर पता कर लें.
Gold-Silver Price Today: सोनेचांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. ये गिरावट सोमवार से देखी जा रही है. पिछले बंद भाव की तुलना में सोने और चांदी दोनों के रेट में हल्की कमी आई है. सोना जो पहले 76922 रुपये प्रति 10 ग्राम था, अब घटकर 76908 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव भी 89976 रुपये/किलो से घटकर 89515 रुपये/किलो पर आ गया है. मंगलवार को बाजार खुलने तक यही भाव बने रहने की संभावना है.
शुद्धता के हिसाब से सोना-चांदी का रेट
सोना 999 ₹76,908
सोना 995 ₹76,600
सोना 916 ₹70,448
सोना 750 ₹57,681
सोना 585 ₹44,991
चांदी 999 ₹89,515
इन शहरों में सोना का भाव
| शहर का नाम | 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) |
| चेन्नई | ₹71,400 | ₹77,890 |
| मुंबई | ₹71,400 | ₹77,890 |
| दिल्ली | ₹71,550 | ₹77,940 |
| कोलकाता | ₹71,400 | ₹77,890 |
| अहमदाबाद | ₹71,450 | ₹77,940 |
| जयपुर | ₹71,550 | ₹77,940 |
हॉलमार्क क्या होता है?
हर कैरेट के सोने का हॉलमार्क अलग होता है.24 कैरेट 999, 22 कैरेट 916 और 18 कैरेट 750 माना जाता है. अगर सोने पर हॉलमार्क 750 है, तो इसका मतलब है कि यह 75% शुद्ध सोना है. वहीं, 916 हॉलमार्क वाले सोने की शुद्धता 91.6% होती है. 22 कैरेट सोना आमतौर पर 91.6% शुद्ध होता है. लेकिन कई बार मिलावट कर इसे 89% या 90% शुद्ध बताकर बेचा जाता है. इसलिए, जेवर खरीदते समय हॉलमार्क की जांच करना बेहद जरूरी है.
घर बैठे जाने सोना-चांदी के दाम
घर बैठे आप-सोना चांदी के रेट के बारे में पता कर सकते हैं. इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा. इसके अलावा ऑनलाइन रेट जानने के लिए आपको www.ibja.co या फिर ibjarates.com पर जाना होगा. सोना खरीदने से पहले इसकी शुद्धता के बारे में जरुर जान लें. नहीं तो भविष्य में आपको काफी परेशानियां हो सकती हैं.
मेकिंग चार्ज जानना जरुरी
सोना-चांदी खरीदने पर अलग-अलग दुकानों में अलग-अलग मेकिंग चार्ज लगता है. किसी दुकान का मेकिंग चार्ज बहुत हाई तो कुछ के मेंकिग चार्ज कम भी हो सकते हैं. ऐसे में आपको अपने दुकान का चयन खुद करना होगा. वहीं दुकान वालों से बात कर आप मेकिंग चार्ज को कम करने के लिए कह सकते हैं या फिर ऑफर के दौरान खरीदारी करना भी काफी लाभदायक होगा.