Gold-Silver Price: सुबह उठते ही उड़ गए होश, सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; लोगों ने कहा- अब खरीदना सपना बन जाएगा
सरकार द्वारा सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद घरेलू बाजार में कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिला है. एमसीएक्स से लेकर सर्राफा बाजार तक दोनों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच कर लोगों को परेशान कर रही है.
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आई अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों से लेकर निवेशकों तक सभी को चिंता में डाल दिया है. सुबह बाजार खुलते ही एमसीएक्स में दोनों धातुओं के दाम तेजी से ऊपर पहुंच गए और कुछ ही देर में रिकॉर्ड को पार कर लिया. सरकार द्वारा इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद बाजार में बड़ा बदलाव हुआ है. बाजार में खरीदार और देनदार दोनों अपना माथा पकड़ रहे हैं. देनदार इस बात से टेंशन में है कि अब सोना-चांदी कौन खरीदेगा और ग्राहकों पारा इसलिए बढ़ रहा है कि इस कीमत के साथ कैसे ही सोना-चांदी के गहने बनवा पाएंगे. सर्राफा बाजारों में जोरदार हलचस है. इसी के साथ चेक कर लेते हैं 14 मई को क्या है सोना-चांदी की कीमत.
आपके शहर में सोने की कीमत
देशभर में सोने की कीमतों में अचानक आई भारी तेजी ने आम ग्राहकों और निवेशकों दोनों को हैरान कर दिया है. इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद एमसीएक्स और सर्राफा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. 24 कैरेट सोना कई शहरों में 1.68 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. शादी और त्योहारों के सीजन से पहले आई इस तेजी ने लोगों की खरीदारी योजनाओं पर असर डालना शुरू कर दिया है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर रुपये और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
आपके शहर में सिल्वर की कीमत:
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. एमसीएक्स में चांदी 18 हजार रुपये से ज्यादा चढ़कर करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. सर्राफा बाजार में भी इसकी कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया. निवेशकों के साथ-साथ औद्योगिक मांग का असर भी चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है. जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के बावजूद घरेलू बाजार में इम्पोर्ट ड्यूटी और रुपये की गिरावट ने चांदी को मजबूत समर्थन दिया है.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने की मजबूती के पीछे कमजोर भारतीय रुपये की बड़ी भूमिका रही. लेकिन इसके बाद भी ग्राहक जमकर सोना-चांदी खरीद रहे हैं.
और पढ़ें
- 'मंदिरों में बहुत सोना....', टाइटन CFO ने मोदी सरकार को सुझाया Gold Import रोकने का मास्टरप्लान
- शेयर बाजार में आई सुनामी, एक ही दिन में निवेशकों के 11 लाख करोड़ स्वाहा; ट्रंप का बयान या PM की अपील?
- Petrol-Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें अपने शहर का भाव