IPL 2026

Gold and Silver Rate: गिरा सोने का दम! 24, 22 और 18 कैरेट सोना 1 लाख से नीचे, चांदी भी फिसली

अमेरिकी टैरिफ और व्यापार वार्ताओं में सकारात्मक संकेतों के चलते निवेशकों का रुझान अब सोने से हट रहा है, जिसका असर भारत की सोने की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. अगर यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में सोना और सस्ता हो सकता है.

Pinterest
Reepu Kumari

Gold and Silver Rate: भारत में सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. शनिवार, 26 जुलाई को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह कीमती धातु 1 लाख रुपये के स्तर से नीचे आ गई. यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत की खबर है, जो निवेश या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे थे. घरेलू बाजार में आई यह नरमी अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड से मेल खा रही है.

अमेरिकी टैरिफ और व्यापार वार्ताओं में सकारात्मक संकेतों के चलते निवेशकों का रुझान अब सोने से हट रहा है, जिसका असर भारत की सोने की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. अगर यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में सोना और सस्ता हो सकता है. जानते है आज 27 जुलाई को बाजार में सोना-चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं.

आज क्या है भारत में सोने का रेट

शहर

आज क्या है भारत में सिल्वर का रेट

शहर

भारत में कैसे तय होती है सोना और चांदी की कीमत?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है. सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की. वहां के भाव को ही भारत में रेफरेंस के रूप में लिया जाता है.इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है.अगर रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और सोने की कीमत बढ़ जाती है.

इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं. देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है. इसी आधार पर देशभर में रेट फिक्स होता है.साथ ही MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर होने वाला वायदा कारोबार और त्योहारी मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर-नीचे करता है.