Gold and Silver Rate: त्यौहार से पहले सोना-चांदी की रिकॉर्ड छलांग, बाजार में बढ़ी रौनक, ग्राहकों की जेब पर असर!
सोना एक ही दिन में 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी के दाम 3,000 रुपये प्रति किलो उछल गए. इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने जहां ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं निवेशक उत्साहित नजर आ रहे हैं.
Gold and Silver Price Today: त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है. तीज और गणेश चतुर्थी की तैयारियों के बीच ज्वेलरी बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. लोग गहनों की बुकिंग और खरीदारी में दिलचस्पी ले रहे हैं, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में अचानक आई तेजी ने सभी को चौंका दिया है.
सोना एक ही दिन में 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी के दाम 3,000 रुपये प्रति किलो उछल गए. इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने जहां ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं निवेशक उत्साहित नजर आ रहे हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने इस तेजी को और बढ़ावा दिया है.
आज क्या है भारत में 1 ग्राम सोने का भाव
आज क्या है भारत में चांदी के दाम
कैसे तय होती है सोने की कीमत ?
भारत में सोने की कीमतें लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) के भावों पर आधारित होती हैं. इसके बाद इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) आयात शुल्क और कर जोड़कर रिटेल कीमत तय करता है. सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से तय नहीं होतीं. इसके पीछे कई वैश्विक आर्थिक कारक काम करते हैं.
- लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स में उतार-चढ़ाव.
- डॉलर की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव.
- केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीतियां और निवेशकों की खरीद प्रवृत्तियां.
- वैश्विक राजनीतिक अस्थिरता और मुद्रास्फीति.