Gold and Silver Rate: सोने-चांदी के गहने बनवाने हैं? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold and Silver Rate: आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,770 प्रति 10 ग्राम है.
Pinterest
Gold and Silver Rate: आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,770 प्रति 10 ग्राम है. चांदी का भाव प्रति किलोग्राम ₹2,40,100 पहुंच गया है. पिछले कुछ दिनों से वैश्विक अनिश्चितता और डॉलर की मजबूती के कारण कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
भारतीय बाजार में त्योहारों की तैयारी और शादी का सीजन शुरू होने के कारण सोने-चांदी की मांग बढ़ी हुई है. ज्वेलर्स का कहना है कि इस समय निवेश के लिए भी लोग सोना खरीद रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा तो कीमतें और ऊपर जा सकती हैं. उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले सर्राफा बाजार का भाव अच्छे से चेक करें. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर समझकर ही निवेश करें.