menu-icon
India Daily

आज से PF खातों में क्रेडिट होगा ब्याज, EPFO के फैसले से लाखों कर्मचारियों को फायदा; चेक करें कितना होगा फायदा

EPFO खाताधारकों के लिए गुड न्यूज है. आज से सभी कर्मचारियों के खाते में ब्याज के पैसे जमा होने शुरू हो जाएंगे. अगले 15 दिनों में सभी सक्रिय खाताधारकों के खाते में पैसे आ जाएंगे.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आज से PF खातों में क्रेडिट होगा ब्याज, EPFO के फैसले से लाखों कर्मचारियों को फायदा; चेक करें कितना होगा फायदा
Courtesy: AI

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO खाताधारकों के लिए गुड न्यूज है. EPFO की ओर से, पैसा जमा करने वाले कर्मचारियों के खाते में आज से ब्याज जमा किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक अगले 15 दिनों के अंदर देश के लगभग 7 करोड़ खातों में ब्याज की राशि भेज दी जाएगी.

ईपीएफओ के इस कदम से उन कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से अपने पीएफ खाते में ब्याज का इंतजार कर रहे थे. ब्याज आ जाने के बाद खाताधारक अपना खाते का बैलेंस अपडेट करके देख सकते हैं.

PF खाता में कितना प्रतिशत मिलेगा ब्याज?

बता दें कि ईपीएफओ की ओर से साल 2025-26 के कर्मचारियों के लिए जमा राशि पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर तय की गई है. इसी हिसाब से सभी पात्र खातों में मौजूद जमा राशि के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा. यह राशि सीधे आपके खाते में भेज दी जाएगी, इसके लिए अलग से कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है. अगले 15 दिनों के बाद कोई भी कर्मचारी अपने ब्याज के पैसे को खाते में चेक कर सकता है.

इसके लिए खाताधारक को ईपीएफओ की वेबसाइट या फिर उमंग ऐप पर जाकर पासबुक चेक करना होगा. इसके अलावा आप चाहें तो SMS के जरिए भी इस अमाउंट को चेक कर सकते हैं. लेकिन अगर आपके खाते में कोई ब्याज नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. सभी कर्मचारियों के खाते में ब्याज राशि भेजी ही जाएगी, हो सकता है कुछ खातों को अपडेट होने में ज्यादा समय लग जाए.

PF खाता बनाना क्यों जरूरी?

पीएफ खाते में जमा किए जाने वाले पैसों को अभी के समय में एक बहुत बड़ा निवेश माना जाता है. क्योंकि कर्मचारियों को इसमें अच्छा ब्याज मिलता है और यह ब्याज एक बार नहीं बल्कि हर साल मिलता है. जिसका मतलब है पीएफ खाताधारकों को चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है. जिससे भविष्य के लिए उन्हें वित्तीय सुरक्षा मिलती है. इसलिए अगर आप नौकरी में है और आपने अभी तक पीएफ खाता नहीं खुलवाया है तो खुलवा लें, क्योंकि यह आपको भविष्य के लिए आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है. अब अपने खाते को चेक करते रहें और पैसे आने में अगर कुछ देरी हो तो घबराएं नहीं, इंतजार करें, क्योंकि सभी सक्रिय खातों में ब्याज राशि जमा की जाएगी.