आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, अमूल ने पूरे देश में बढ़ा दिए दूध के दाम; कल से होंगे लागू

आम जनता पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. देश की प्रमुख दूध उत्पादक कंपनी अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है.

pinterest
Sagar Bhardwaj

आम जनता पर एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी है. देश की प्रमुख दूध उत्पादक कंपनी अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है. कंपनी ने कहा कि पशुओं के चारे की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी और पैकेजिंग की बढ़ती लागत के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है ताकि दूध उत्पादन करने वाले किसानों और डेयरी मालिकों को नुकसान ना हो.

  • अब से अमूल गोल्ड फुल क्रीम 35 रुपए की जगह 36 रुपए का आधा लीटर और 71 रुपए  प्रति लीटर मिलेगा.
  • अमूल ताजा आधा लीटर 30 रुपए की जगह 31 रुपए और 59 रुपए प्रति लीटर मिलेगा.
  • अमूल गाय का दूध आधा लीटर 31 रुपए की जगह अब 32 रुपए का मिलेगा.
  • वहीं अमूल भैंस का दूध आधा लीटर 38 रुपए की जगह 39 रुपए का मिलेगा.