T20 World Cup 2026

Ola की इलेक्ट्रिक बाइक ने मारी एंट्री, डिजाइन देख आप हो जाएंगे कंफ्यूज

Ola Roadster Pro को भारत में लॉन्च कर दी गई है. इस बाइक की कीमत 2 लाख रुपये से शुरू होती है. इसे 15 अगस्त से रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है लेकिन इसकी डिलीवरी फाइनेंशियल ईयर 2026 की चौथी तिमाही में होगी. इसकी कीमत क्या है और फीचर्स क्या हैं, चलिए जानते हैं.

Social Media
India Daily Live

Ola Electric ने भारत में Roadster Pro इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है. Ola Roadster Pro दो वेरिएंट में 8kWh और 16kWh उपलब्ध है. कीमत की बात करें तो 8kWh की कीमत करीब 2 लाख रुपये है. वहीं, 16kWh की कीमत 2.5 लाख रुपये है. यह एक्स-शोरूम प्राइस है. Ola Roadster Pro में 52kW की इलेक्ट्रिक मोटर है जो 105Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. 

कंपनी ने कहा कि 16kWh की बैटरी से लैस Roadster Pro 1.9 सेकंड में 0-60kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं, 194 kmph की टॉप स्पीड का भी दावा किया गया है. रेंज की बात करें तो 16kWh की बैटरी Roadster Pro को एक बार चार्ज करने पर 579 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. 

Roadster Pro में ये भी हैं खासियतें: 

Roadster Pro में बैटरी को ऐसी जगह पर प्लेस किया गया है जहां आमतौर पर ICE होता है. बाइक में एक स्टील फ्रेम बनाया गया है जिसे USD फोर्क और एक मोनोशॉक के साथ उपलब्ध कराया गया है. स्टॉपिंग पावर के लिए, इसमें आगे की तरफ दो डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ एक डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. स्किडिंग को रोकने में मदद करने के लिए यह ABS सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. 

Ola ने Roadster Pro में कई फीचर मौजूद हैं जिनमें नया 10 इंच का टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. इस बाइक में चार राइड मोड हैं जिनमें हाइपर, स्पोर्ट, नॉर्मल और इको शामिल हैं. इसके अलावा दो कस्टमाइजेबल मोड भी हैं. कंपनी ने कहा कि भविष्य में मूवओएस 5 सॉफ्टवेयर अपडेट की शुरुआत के साथ, Roadster Pro में थ्री-स्टेप ट्रैक्शन कंट्रोल, एंटी-व्हीली, जियोफेंसिंग और ADAS भी मिलेगा.

8kWh बैटरी वाली Ola Roadster Pro के लिए रिजर्वेशन 15 अगस्त से शुरू होगा और डिलीवरी फाइनेंशियल ईयर 2026 की चौथी तिमाही में होगी.