Kawasaki अपनी दो बाइकों पर दे रही है ₹27000 तक का डिस्काउंट, फीचर किसी गैजेट से कम नहीं, मिस न हो जाए डील
Kawasaki Z650 और Kawasaki Z650RS पर 27,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इन बाइक्स के फीचर्स जान आप भी दंग रह जाएंगे.
नई दिल्ली: अगर आप अपने लिए एक नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपके लिए एक कमाल के ऑफर की जानकारी लाए हैं. कावासाकी इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो के कई मॉडल्स पर पिछले महीने डिस्काउंट ऑफर किया था, जिसे अब इस महीने के लिए भी बढ़ा दिया गया है. निंजा रेंज पर ऑफर दिया जा रहा है, जिसमें Z650 और Z650RS मॉडल शामिल है. यह ऑफर 28 फरवरी तक वैलिड रहेंगे.
इन मॉडल्स पर मिल रहा डिस्काउंट: कावासाकी Z650 की कीमत को 27,000 रुपये कम किया गया है. वहीं, Z650RS की कीमत में 20,000 रुपये किया गया है. बता दें कि ये ऑफर्स केवल उन्हीं यूनिट्स पर लागू होगा जो MY25 में बनी हैं.
अब कितने में मिलेगी बाइक:
नियो-रेट्रो कावासाकी Z650RS की कीमत में 20,000 की कमी की गई है. इसके बाद बाइक की कीमत 7.63 लाख रुपये हो गई है. वहीं, Z650 की कीमत को 27,000 रुपये कम किया गया है. इसके बाद बाइक को 6.99 लाख रुपये में खरीदा जा सकेगा. ये डिस्काउंट 28 फरवरी तक वैलिड हैं. खरीदने से पहले इन बाइक्स की स्टॉक अवेलेबिलिटी को जरूर चेक करें. आपका अपने घर के पास ऑथराइज्ड कावासाकी डीलर से कॉन्टैक्ट करना सही रहेगा.
कावासाकी Z650 और Z650RS की खासियतें:
इन दोनों में एक ही लिक्विड-कूल्ड 649cc ट्विन-सिलेंडर इंजन है. यह पूरी तरह E20 कम्प्लायंट है, जो 68hp और 64Nm बनाता है. यह मोटर स्लिप/असिस्ट क्लच के साथ आती है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ी है.
कावासाकी Z650 की इंजन क्षमता 649 cc है. माइलेज की बात करें तो यह 27 kmpl है. वहीं, ट्रांसमिशन 6 स्पीड मैनुअल, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 15 लीटर और सीट हाईट 790mm है. यह 67.31 bhp @ 8000 rpm पर मैक्स पावर जनरेट करती है. वहीं, 64 Nm @ 6700 rpm मैक्स टॉर्क जनरेट करता है. इसमें ड्यूल चैनल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है. इसमें एलॉय व्हील टाइप है. इसमें ब्लूटूथ के माध्यम से मोबाइल फोन कनेक्टिविटी दी गई है. इसके साथ ही टीएफटी डिस्प्ले भी दी गई है.
कावासाकी Z650RS की इंजन क्षमता 649 cc है. वहीं, ट्रांसमिशन 6 स्पीड मैनुअल, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 12 लीटर और सीट हाईट 800mm है. यह 67.31 bhp @ 8000 rpm पर मैक्स पावर जनरेट करती है. वहीं, 64 Nm @ 6700 rpm मैक्स टॉर्क जनरेट करता है. इसमें ड्यूल चैनल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है. इसमें एलॉय व्हील टाइप है.