Budget 2026

कार का बेकार पड़ा AC घर पर ही हो जाएगा ठीक, देने लगेगा ठंडी-ठंडी हवा

Car AC Repair Tips: अगर आप अपनी गाड़ी का एसी घर पर ही ठीक करना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं. हालांकि, तरीके के साथ-साथ आपको यह भी जान लेना चाहिए कि अगर आप यह प्रोसेस करने में कंफर्टेबल हों तो ही इसे करें. इस दौरान किन-किन सामान की जरूरत पड़ेगी और यह काम कैसे करना है, चलिए जानते हैं. 

Canva
India Daily Live

Car AC Repair Tips: अगर आपके पास गाड़ी है तो उसमें एसी तो होगा ही. अब एसी है तो उसकी सर्विसिंग भी जरूरी है. आपको समय-समय पर अपनी कार का एसी क्लीन करते रहना चाहिए. कई लोगों को लगता है कि इसके लिए आपको बार-बार मैकेनिक के पास जाना होगा और इसमें पैसे खर्च होंगे. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कार का एसी घर पर भी सर्विस किया जा सकता है? ऐसा हो सकता है चलिए जानते हैं कैसे. 

आप कार का एसी आसानी से घर पर सर्विस कर सकते हैं. इसके लिए आपको बेसिक टूल और नॉलेज चाहिए. इसका प्रोसेस काफी आसान है. इसे स्टार्ट करने से पहले आपको कार का मैनुअल चेक कर लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप यह काम आसानी से कर पाएंगे. 

इन टूल्स की पड़ेगी जरूरत: 

  • रेफ्रिजरेंट रिचार्ज किट

  • वैक्यूम पंप

  • एसी प्रेशर गॉज

  • सॉकेट सेट

  • टॉर्क्स स्क्रूड्राइवर

इन स्टेप्स को करें फॉलो: 

  • AC कंडेनसर को अच्छे से चेक करें कि कहीं कोई मलबा या गंदगी को नहीं जमी है. अगर ऐसा हो तो उसे साफ करें.

  • रेफ्रिजरेंट के लेवल को जांच करने के लिए प्रेशर गॉदज का इस्तेमाल करें. अगर गैस कम हो तो किट से रिचार्ज करें. 

  • अगर AC फिल्टर गंदा हो तो केबिन एयर फिल्टर को चेक करें और उसे बदल दें. 

  • इवेपोरेटर कॉइल को चेक करें और उसमें से सारी गंदगी हटाएं. 

  • कंप्रेसर क्लच को चेक करें और यह खराब हो तो उसे बदल दें. 

  • रिसीवर-ड्रायर को चेक करें अगर यह खराब हो तो उसे बदल दें. 

  • AC सिस्टम से हवा और नमी को हटाने के लिए वैक्यूम पंप का इस्तेमाल करें. फिर इसे फिर रेफ्रिजरेंट से रिचार्ज करें.

  • AC सिस्टम को चेक करने के लिए इसे ऑन करें और लीक, एयर थ्रो और कूलिंग परफॉर्मेंस को चेक करें. 

इन बातों का रखें ख्याल: 

  • प्रोटेक्टिव ग्लव और आईवियर पहनें

  • रेफ्रिजरेंट्स के साथ काम करते हुए सही वेटिलेशन सुनिश्चित करें. 

  • गाड़ी के मैनुअल को अच्छे से पढ़ें. 

नोट: अगर आप इस प्रोसेस को करने में कंफर्टेबल नहीं हैं तो किसी प्रोफेशनल मैकेनिक के पास जाएं.