Honda Activa Price: अब और सस्ता हुआ देश का नंबर-1 स्कूटर, नए GST के बाद Honda Activa की कीमतों में बड़ी कटौती
Honda Activa Price: न्यू जनरेशन Honda Activa H-Smart के साथ कंपनी स्मार्ट-चाबी दे रही है.इस चाबी से कई एडवांस फीचर्स कंट्रोल किए जा सकते हैं. जैसे ही आप स्कूटर से 2 मीटर दूर जाएंगे, यह अपने आप लॉक हो जाएगा और पास आने पर अनलॉक हो जाएगा.
Honda Activa Price: अगर आप भी त्योहार में नया स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह शानदार मौका है. भारत में दोपहिया वाहन बाजार का बादशाह कहे जाने वाले होंडा एक्टिवा की कीमतों में भारी गिरावट आई है.कंपनी ने घोषणा की है कि नए GST नियमों के बाद ग्राहकों को अब एक्टिवा खरीदने में 8,259 रुपए तक की सीधी बचत होगी.
एक्टिवा 110 पर 7,874 रुपए और एक्टिवा 125 पर 8,259 रुपए तक का फायदा मिल रहा है.इसके अलावा, फेस्टिव सीजन में मिलने वाले डिस्काउंट और डीलर्स के ऑफर अलग से ग्राहकों को मिलेंगे.कुल मिलाकर, यह समय एक्टिवा खरीदने का सबसे बेहतरीन अवसर बन गया है.
होंडा एक्टिवा की खासियत
होंडा एक्टिवा की खासियत यह है कि लंबे समय से यह भारतीय बाजार में ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.बिक्री के आंकड़ों में भी एक्टिवा लगातार टॉप-3 टू-व्हीलर में शुमार रहती है.कीमत में आई यह कटौती न केवल स्कूटर प्रेमियों के लिए खुशखबरी है, बल्कि बाजार में होंडा की पकड़ को और मजबूत करने वाली है.
होंडा एक्टिवा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
न्यू जनरेशन Honda Activa H-Smart के साथ कंपनी स्मार्ट-चाबी दे रही है.इस चाबी से कई एडवांस फीचर्स कंट्रोल किए जा सकते हैं. जैसे ही आप स्कूटर से 2 मीटर दूर जाएंगे, यह अपने आप लॉक हो जाएगा और पास आने पर अनलॉक हो जाएगा. फ्यूल लिड खोलने या पार्किंग में स्कूटर को लोकेट करने के लिए भी चाबी की जरूरत नहीं है.इसमें एंटी-थेफ्ट फंक्शन भी दिया गया है, जिससे सुरक्षा बढ़ जाती है.
डिजाइन और सेफ्टी अपडेट्स
डिजाइन के मामले में बड़े बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, सिंगल-रियर स्प्रिंग और दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक जैसी सुविधाएं दी गई हैं.इसके अलावा, साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम इसे और सुविधाजनक बनाते हैं.
इंजन और माइलेज
होंडा ने एक्टिवा H-Smart के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है.इसमें वही BS6 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो पहले से एक्टिवा में दिया जा रहा था.रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू एक्टिवा आधा लीटर पेट्रोल में 26 किमी चलती है.यानी एक लीटर में 52 किमी का माइलेज देती है, जो स्कूटर चलाने वालों के लिए बेहतरीन साबित होगा.
और पढ़ें
- देश की नंबर 1 SUV अब हुई और भी सुरक्षित, Tata Nexon EV अब इस सेफ्टी के साथ ही फीचर्स में भी और धांसू!
- GST घटने से कितनी सस्ती हुई बजट फ्रेंडली Hero Passion+? जानें नई कीमत और बचत की पूरी डिटेल
- त्योहार में परिवार के साथ अपनी कार में घूमने का सपना करें सच, इस 7-सीटर पर दमदार छूट, कीमत में ₹78,195 की कटौती