धांसू है अंबानी परिवार के लाडले बेटे का कार कलेक्शन, करोड़ों में है कीमत
Anant Ambani Car Collection: अनंत अंबानी और राधिका अंबानी की शादी की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच अनंत अंबानी के कार कलेक्शन के बारे में चर्चा चल रही है जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं. इस लिस्ट में Mercedes-Benz S-Class (W220) से लेकर Range Rover Vogue तक कई कार शामिल हैं.
Anant Ambani Car Collection: मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के पास हाई-एंड ऑटोमोबाइल का बड़ा कलेक्शन है. इन कारों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है और ये जहां जाते हैं हर कोई इन कारों के देखता ही रह जाता है. इनके कलेक्शन में Mercedes-Benz S-Class (W220) से लेकर Range Rover Vogue तक कई शामिल हैं.
अगर आपने अभी तक अनंत अंबानी के कार कलेक्शन पर नजर नहीं डाली है तो हम आपको इनकी कारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे वाह भई वाह.
Mercedes-Benz S-Class (W220):
मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास का यह मॉडल, जिसे W220 के नाम से जाना जाता है, एक एडवांस कार है जिसकी शुरुआती कीमत 1.42 करोड़ रुपये है. इसका आलीशान इंटीरियर, एडवांस फीचर्स और इसकी क्राफ्टमैनशिप ड्राइविंग के एक्सपीरियंस को दोगुना नहीं तिगुना कर देती है.
W221 Mercedes-Benz S-Class:
W221 मर्सिडीज बेंज एस-क्लास लक्जरी और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बो है. इसकी शुरुआती कीमत 1.41 करोड़ रुपये है. इसमें कई शानदार फीचर्स, एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है जो इसे लक्जरी कार लवर्स के लिए एक परफेक्ट च्वाइस बनाती हैं.
Range Rover Vogue:
अनंत अंबानी की रेंज रोवर वोग शानदार लग्जरी और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी का प्रमाण है. इसकी शुरुआती कीमत 2.01 करोड़ रुपये है. इसमें बेहतरीन इंटीरियर दिया गया है और ये गाड़ी बेहद ही आरामदायक है. इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे बेहद मजबूत बनाता है.
Mercedes Benz G63 AMG:
मर्सिडीज बेंज G63 AMG शानदार लग्जरी कार है जिसकी परफॉर्मेंस कमाल की है. इसकी शुरुआती कीमत 2.42 करोड़ रुपये है. इसका डिजाइन, एडवांस फीचर्स और ऑफ रोड कैपेबिलिटीज इसे दूसरों से अलग बनाती हैं.
Rolls Royce Phantom Drophead Coupe:
रोल्स रॉयस की ये कार एक लग्जरी कार है जिसका डिजाइन बेहद ही शानदार और धांसू है. इसकी शुरुआती कीमत 7 करोड़ रुपये है. इसका डिजाइन, फीचर्स और कमाल की क्राफ्टमेनशिप इसे सभी गाड़ियों से अलग बनाती है.
BMW i8:
BMW i8 ऑटोमोटिव इनोवेशन का एक परफेक्ट उदाहरण है. 2.62 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत के साथ, इसका डिजाइन बेहद ही शानदार है. इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और ड्राइविंग डायनामिक्स का कॉम्बो दिया गया है.